Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

बबलू की हाफपैंट सरकारी लोकपाल बिल की तरह खिसक जमीन पर आ गिरी

अन्ना का जादू भी ग़ज़ब का है। और-तो-और के.जी. में पढ़नेवाले मेरे पुत्र बबलू तक के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आज तो उसने धमकी ही दे डाली कि जब तक अन्ना की मांगें पूरी नहीं होती वो स्कूल नहीं जाएगा। यह कहते हुए उसने स्कूल बैग से अन्ना टोपी निकाली और इतने जोश से पहनी कि उसकी हाफपैंट सरकारी लोकपाल विधेयक की तरह खिसककर जमीन पर आ गिरी।

अन्ना का जादू भी ग़ज़ब का है। और-तो-और के.जी. में पढ़नेवाले मेरे पुत्र बबलू तक के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। आज तो उसने धमकी ही दे डाली कि जब तक अन्ना की मांगें पूरी नहीं होती वो स्कूल नहीं जाएगा। यह कहते हुए उसने स्कूल बैग से अन्ना टोपी निकाली और इतने जोश से पहनी कि उसकी हाफपैंट सरकारी लोकपाल विधेयक की तरह खिसककर जमीन पर आ गिरी।

मामला अत्यंत संवेदनशील देखकर मैंने भी मनमोहन सिंह की तरह तेजस्वी और ओजस्वी वाणी में आमजनता की तरह अपने बेटे को समझाया- बेटा, यह बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। इस मामले में मेरी क्या औकात। जो भी करेगी सरकार करेगी। वह बोला- आदमी की तरह व्यवहार कीजिए, सरकार की तरह नहीं। अन्नाजी ने सात दिन से खाना नहीं खाया। उनका छह किलो वजन कम हो गया है। देश दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहा है और आप लालूप्रसाद यादव की तरह बयान दे रहे हैं। आखिर आप भी सिविल सोसायटी के जिम्मेदार नागरिक हैं।

मुझे लगा कि मेरा लड़का रातोरात अब बेटे से खबरिया चैनल में तब्दील हो गया है। जिसकी बात मैं सुन तो सकता हूं, मगर अपनी बात उससे कह नहीं सकता। पिता-पुत्र की धांसू डिवेट सुनकर अचानक पड़ोस के मंगतूरामजी जो कि यूरिया और शैंपू मिलाकर दूध बनाने के शानदार कारोबार के इज्जतदार व्यवसायी थे और सरकारी खंभे पर कटिया डालकर घर को रोशन करने की खानदानी परंपरा का निष्ठापूर्वक पालन-पोषण कर रहे थे,  चेहरे पर सूफियाना हंसी लाकर बोले- बेटा ठीक ही तो कह रहा है। अगर आज हमने अन्नाजी का साथ नहीं दिया तो देश भ्रष्टाचार से कैसे मुक्त होगा। हम सब का फर्ज़ है कि हम अन्नाजी को अपना नैतिक समर्थन दें।

मैंने घिघयाते हुए कहा- मंगतूरामजी आप जैसा नैतिक बल मुझमें कहां। अन्नाजी के जनलोकपाल विधेयक को लाना न लाना संसद का और सरकार का काम है। हम काहे को दाल-भात में मूसल चंद बनें। वे बोले- आप बुद्धिजीवियों में यही बुरी आदत होती है कि वे कुतर्क बहुत करते हैं। अरे आपसे कोई सर्टीफिकेट मांग रहा है क्या कि आप समर्थन देने योग्य हैं या नहीं। हम चलेंगे तो सरकार पर तगड़ा दवाव बनेगा। कुछ तो लगाम लगेगी भ्रष्टाचार पर। हमारे साथ चलिए रामलीला मैदान। घर पर पडे-पड़े भी क्या करेंगे। चलिए थोड़ा चेंज हो जाएगा। ऑटो रिक्शा भी फ्री चल रहे हैं। और वहां खाना भी फ्री बंट रहा है। देश को भ्रष्टाचार फ्री करना है तो फ्री सर्विस से क्या परहेज़।

मंगतूरामजी ने आंख दबाते हुए अपनी शराफत जताई- अरे देश के लिए कुछ तो त्याग हमें करना ही पड़ेगा। हमारी तो पूरी फेमली ही छह दिन से वहां डटी हुई है। अन्नाजी का वजन छह किलो कम हो गया है। और आप तो जानते ही हैं कि सरकार हर महत्वपूर्ण मुद्दे पिछले दरवाज़े से ही निबटाती है। सुना है अन्ना से भी पिछले दरवाजे समझौते की बात चल रही है। समझौता हो गया तो क्या तब जाओगे रामलीला मैदान। अरे आपसे तो आप का बेटा ही ज्यादा समझदार है। मंगतूराम ने महत्वपूर्ण रहस्योदघाटन किया और भ्रष्टाचार मिटाने रामलीला मैदान की ओर कूच कर गए। मैं नासमझ अपने बेटे को क्या समझाऊं, यह समझ नहीं पा रहा हूं।

इस हास्य-व्यंग्य के लेखक जाने-माने पत्रकार पंडित सुरेश नीरव हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...