Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बम हादसे में विधवा हुई ज्योति से पत्रकार ने की शादी

हर पल संवेदनाओं की उखड़ती सांस, चमक- दमक के पीछे रोज छूटता-टूटता इंसानियत और परम्‍पराओं एवं रुढि़यों की धूप से तपते रेगिस्‍तान में जब प्रेम का सोता फूटता है तो समाज पर एक गहरी छाप छोड़ता है. ऐसी एक ही गहरी छाप छोड़ी है पत्रकार महेन्‍द्र भौमियॉ ने. युवा महेन्‍द्र ने विधवा ज्‍योति से शादी करके ना सिर्फ उनके जीवन की बगिया में हरियाली ला दी है बल्कि उनके बच्‍चों और परिवार को अपनाकर एक मिशाल भी पेश की है.

हर पल संवेदनाओं की उखड़ती सांस, चमक- दमक के पीछे रोज छूटता-टूटता इंसानियत और परम्‍पराओं एवं रुढि़यों की धूप से तपते रेगिस्‍तान में जब प्रेम का सोता फूटता है तो समाज पर एक गहरी छाप छोड़ता है. ऐसी एक ही गहरी छाप छोड़ी है पत्रकार महेन्‍द्र भौमियॉ ने. युवा महेन्‍द्र ने विधवा ज्‍योति से शादी करके ना सिर्फ उनके जीवन की बगिया में हरियाली ला दी है बल्कि उनके बच्‍चों और परिवार को अपनाकर एक मिशाल भी पेश की है.

महानगर टाइम्‍स, जयपुर के संवाददाता महेन्‍द्र भौमियॉ ने दो बच्‍चों की मां एवं विधवा ज्‍योति के संग सादगी के साथ शादी की. ज्‍योति के जीवन में जयपुर बम कांड अमावस की रात बन कर आई. इस विस्‍फोट में ज्‍योति के पति की मौत हो गई. छोटी उम्र में ही वह विधवा बन गईं. उनके कंधों पर दोनों बच्‍चों की जिम्‍मेदारी बोझ पड़ गया. ज्‍योति की राह मुश्किल हो गई थी. भविष्‍य अंधकारमय लगने लगा था. लेकिन शायद भगवान को ज्‍योति का दुख देखना मंजूर नहीं था.

महेन्‍द्र ज्‍योति के जीवन में एक ताजा हवा के झोंके की तरह आ गए. महेन्‍द्र ने समाज की सारी रूढि़यों को तोड़ते हुए, समाज के ठेकेदारों के विरोध को दरकिनार करते हुए ज्‍योति से विवाह का प्रस्‍ताव रखा. कुछ शुरुआती मुश्किलों के बाद दोनों लोगों का परिवार इस शादी के लिए राजी हो गया. सादगी के साथ महेन्‍द्र ने ज्‍योति को अपना जीवनसंगिनी बना लिया. महेन्‍द्र ने ना सिर्फ ज्‍योति को बल्कि उनके दोनों बच्‍चों को भी अपना लिया है. महेन्‍द्र के इस हिम्‍मत और संवेदनशीलता को उनके जानने वाले सलाम कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SALEEM MALIK

    November 24, 2010 at 12:24 pm

    महेन्द्र की इस हिम्मत को सलाम !!!!!!!!!!!!!!!

  2. Deepak Agrawal

    November 24, 2010 at 12:35 pm

    महेन्‍द्र के इस हिम्‍मत और संवेदनशीलता को सलाम.

  3. dhanish sharma

    November 24, 2010 at 1:24 pm

    ya hai asli reporter.congratulation..for ur new life.

  4. Ankit Khandelwal

    November 24, 2010 at 2:45 pm

    Yeah ek sarahniya prayas hain.. aise vyaktiyon ko saamanit kiya jaana chahyein.

    Regards,
    Ankit Khandelwal
    Copenhagen,Denmark

  5. arun jaiswal

    November 25, 2010 at 3:22 am

    patrakarita… jinke khoon me hai… wahi insaniyat ki aisi anokhi mishal de sakte hai… mahendra jee ke es mahan fhaisle ko mera bhi Sallam !!

  6. deepak srivastav, gorakhpur

    November 25, 2010 at 5:23 am

    महेन्‍द्रजी को विवाह की ढेरो शुभकामनायें…………

  7. vijay

    November 25, 2010 at 5:42 am

    mahendre keep it up and great courage…anytime you need any help u find me with u..

  8. sunil dauraya,Dhar(M.P.)

    November 25, 2010 at 11:35 am

    ese kahate hai Himmat………..

  9. Vinay Nayak

    November 26, 2010 at 4:38 pm

    Mahendra jaise logo ki wajah se hi ye duniya kaayam hai

  10. rajesh awasthi

    November 26, 2010 at 4:59 pm

    mahendra ke jajbe ko salam. mahendra ke jeevan ko rashan kare jyoti, iswer se yahi kamna hai.

  11. kumar kalpit

    November 27, 2010 at 7:28 am

    mahendra jee es shahash k liye aapko badhee

  12. Maruti Chatterjee

    December 3, 2010 at 8:59 am

    महेन्‍द्र के इस हिम्‍मत और संवेदनशीलता को सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...