‘ए2जेड’ न्यूज चैनल के चैनल हेड ज्ञानेंद्र बरतरिया कार्यमुक्त हो चुके हैं। उनकी जगह फिलहाल चैनल के कंसल्टेंट सुशील कुमार सिंह कामकाज देख रहे हैं। सुशील कुमार सिंह 14 वर्षों तक जनसत्ता में रहने के बाद तीन साल इंडिया टुडे, तीन साल एनडीटीवी और एक साल सहारा समय में कार्य कर चुके हैं। ज्ञानेंद्र बरतरिया को लेकर दो तरह की चर्चाएं हैं।
एक तो ये कि उन्हें ए2जेड प्रबंधन ने ही बाहर जाने के संकेत दे दिए थे, और इसके लिए 31 दिसंबर तक की समय सीमा फिक्स कर दी गई थी, सो उन्हें हटना पड़ा। दूसरी चर्चा ये है कि प्रबंधन से मतभेत बढ़ने के बाद बरतरिया ने खुद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी। इस संबंध में सच्चाई जानने के लिए ज्ञानेंद्र बरतरिया को भड़ास4मीडिया की तरफ से फोन किया गया तो उनका मोबाइल स्विचआफ बताता रहा।











