Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बरेली के पत्रकार देवांग के घर में डकैतों का धावा, लाखों का सामान लूटा

बरेली के पत्रकार देवांग राठौर के घर में डाका डालकर बदमाशों ने पचास हजार नकदी समेत लाखों रुपये मूल्‍य के सोना एवं चांदी लूट लिया. घटना 18 अगस्‍त की रात में घटी. बदमाशों ने उसी रात एक दुकान में भी डाका डाला. देवांग ने कैंट थाने में अपनी रिपोर्ट लिखा दी है. छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं.

बरेली के पत्रकार देवांग राठौर के घर में डाका डालकर बदमाशों ने पचास हजार नकदी समेत लाखों रुपये मूल्‍य के सोना एवं चांदी लूट लिया. घटना 18 अगस्‍त की रात में घटी. बदमाशों ने उसी रात एक दुकान में भी डाका डाला. देवांग ने कैंट थाने में अपनी रिपोर्ट लिखा दी है. छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं.

जानकारी के मुताबिक हिंदुस्‍तान, बरेली के पूर्व स्‍टाफ रिपोर्टर देवांग राठौर कांधरपुर में स्थित सैनिक कालोनी के अपने घर में उपर के कमरे में सोए हुए थे. नीचे वाले भाग में उनके पिता जी सोए हुए थे. रात में एक बजे से दो बजे के आसपास पांच छह की संख्‍या में हथियारबंद बदमाश उनके घर की दीवार फांदकर घुस गए. किसी तरह उन्‍होंने दरवाजा खोला तथा उनके पिताजी के ऊपर स्‍प्रे छिड़कर उन्‍हें बेहोश कर दिया. इसके बाद वे नीचे एलआईसी प्रीमियम भरने के लिए रखे गए लगभग पचास हजार रुपए, पचास ग्राम सोना और पांच सौ ग्राम चांदी के जेवर, एक मोबाइल और कलाई घड़ी ले लिया.

इसके बाद बदमाश ऊपर पहुंचे तथा देवांग के कमरे में भी स्‍प्रे करके उन्‍हें बेहोश कर दिया, परन्‍तु उनका दरवाजा खोलने में नाकाम रहे, जिससे अन्‍य सामानों की चोरी होने से बच गई. इस संदर्भ में देवांग ने बताया कि मैं तो बदमाशों को नहीं देख पाया परन्‍तु आसपास के लोगों ने देखा कि पन्‍द्रह से ज्‍यादा की संख्‍या में बदमाश खुले आम हाथों में हथियार लेकर सड़क पर खड़े थे. पर किसी की हिम्‍मत नहीं हुई बदमाशों का विरोध करने की. यहां लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सुनार देवेंद्र वर्मा के दुकान में भी चोरी का प्रयास किया परन्‍तु लाकर टूट नहीं पाने से 90 ग्राम सोना और कुछ चांदी के जेवरात लूटकर ले गए.

लूट की घटना की सूचना देवांग ने कैंट थाने में दर्ज करा दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, परन्‍तु अब तक वह इस मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है. लगभग एक सप्‍ताह बीतने को हैं. इस मामले की तफ्तीश एसआई वीरेंद्र कुमार शर्मा कर रहे हैं. इस घटना के बाद से कांधरपुर इलाके के लोगों में दहशत है. उल्‍लेखनीय है कि देवांग बरेली तथा दिल्‍ली में पत्रकारिता करने के बाद पारिवारिक कारणों से पिछले एक साल से सक्रिय पत्रकारिता से दूर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. toukir

    August 24, 2011 at 3:33 pm

    bahut dukh hua dewang ke ghar chori ki ghatn ke baare me sunkr M J P Rohilkhand University me dewaang rathor ji hmare super seniyar hua krte the |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...