: डेली न्यूज एक्टिविस्ट से जुड़े अशफाक अहमद : बिजनेस इंडिया पत्रिका के सीनियर असिस्टेंट एडिटर देवेंन्द्र मोहन रिटायर हो गए हैं. उन्होंने रिटायरमेंट स्वेच्छा से लिया है. अब उनकी योजना साहित्य रचना में रम जाने की है. कई धारावाहिक लिख चुके देवेंद्र मोहन एक बार फिर से कहानी और नाटकों के लेखन में उतरना चाहते हैं.
पिछले चालीस वर्षों से मुख्य धारा की पत्रकारिता में सक्रिय देवेंद्र मोहन ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ की थी. इसके बाद ये द स्टेट्समैन, इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स, फ्री प्रेस जनरल, ब्लीच, न्यूज ट्रैक जैसे अखबारों को भी अपनी सेवाएं दीं. पिछले आठ सालों से ये बिजनेस इंडिया से जुड़े हुए थे. हिंदी और अंग्रेजी पर समान पकड़ रखने वाले देवेंद्र मोहन ‘बदलते रिश्ते’ और ‘मुमकिन’ जैसे सीरियलों का लेखन कर चुके हैं.
स्वतंत्र भारत, लखनऊ से फोटोग्राफर अशफाक अहमद ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी डेली न्यूज एक्टिविस्ट, लखनऊ के साथ शुरू की है. उन्हें सीनियर फोटोग्राफर बनाया गया है. अशफाक ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में पीटीआई से की थी. बाद में वे अमर उजाला से जुड़ गए. आज को भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद 2002 में स्वतंत्र भारत ज्वाइन कर लिया था.












rupesh
January 22, 2011 at 7:44 am
badhai ho ashfaq ji…