बिजनेस स्टैंडर्ड के संपादक संजय बारु अपने पद से अक्टूबर में इस्तीफा देंगे. संजय बारु पिछले दो सालों से बीएस के साथ जुड़े हुए थे. बारु अक्टूबर 2009 में बिजनेस स्टैंडर्ड में कंसल्टिंग एडिटर के रूप में ज्वाइन किया था. जनवरी 2010 में उन्हें संपादक बना दिया गया था. संजय बारु बिजनेस स्टैंडर्ड ज्वाइन करने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहाकार थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में संजय बारु फाइनेंसियल एक्सप्रेस के चीफ एडिटर भी रह चुके हैं. इसके अलावा टाइम्स आफ इंडिया, द इकोनामिक टाइम्स को एसोसिएट एडिटर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बारु अध्यापक के रूप में सेंटर फार इकोनामिक स्टडीज एंड प्लानिंग, जेएनयू, स्कूल आफ इकोनामिक एंड डेवलपमेंट स्टडीज, इस्ट एंजिलिया यूनिवर्सिटी ब्रिटेन, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फार स्ट्रेटजिक स्टडीज लंदन, ली कुआन ये स्कूल आफ पब्लिक पालिसी, सिंगापुर से जुड़े रहे हैं. संजय बारु के इस्तीफा देने की पुष्टि बीएस के चेयरमैन एवं एडिटोरियल डाइरेक्टर टीएन निनन मिंट को भेजे गए अपने ईमेल में की है.











