Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बिड़ला जी की फैक्ट्री और हिंदुस्तान की पत्रकारिता

[caption id="attachment_19172" align="alignleft" width="113"]बिड़लाजी की फैक्ट्री के बागीबिड़लाजी की फैक्ट्री के बागी[/caption]अखबारों को जब कोई बड़ा औद्योगिक घराना चलाता है या फिर अखबार चलाने वाले कई अन्य तरह के धंधे करने लगते हैं तो किस तरह अखबार का इस्तेमाल अपने हित व स्वार्थ में करते हैं, इसका ताजा उदाहरण दैनिक हिंदुस्तान के जरिए देखने को मिला. मसला है नैनीताल का. यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल है जो बिड़ला ग्रुप का है. बिड़ला ग्रुप का ही हिंदुस्तान अखबार है. सेंचुरी मिल के 50 ठेका मजदूर, जो 15 वर्ष से काम कर रहे हैं और अभी तक ठेके पर अर्थात कांट्रेक्ट पर हैं, अचानक बागी हो गए.

बिड़लाजी की फैक्ट्री के बागी

बिड़लाजी की फैक्ट्री के बागी

अखबारों को जब कोई बड़ा औद्योगिक घराना चलाता है या फिर अखबार चलाने वाले कई अन्य तरह के धंधे करने लगते हैं तो किस तरह अखबार का इस्तेमाल अपने हित व स्वार्थ में करते हैं, इसका ताजा उदाहरण दैनिक हिंदुस्तान के जरिए देखने को मिला. मसला है नैनीताल का. यहां सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल है जो बिड़ला ग्रुप का है. बिड़ला ग्रुप का ही हिंदुस्तान अखबार है. सेंचुरी मिल के 50 ठेका मजदूर, जो 15 वर्ष से काम कर रहे हैं और अभी तक ठेके पर अर्थात कांट्रेक्ट पर हैं, अचानक बागी हो गए.

इन मजदूरों ने खुद की नौकरी को नियमित किए जाने की मांग को लेकर 40 मीटर उंचे टावर पर चढ़ गए. साथ में पेट्रोल भी ले गए ताकि अगर नियमित किए जाने का आश्वासन

बिड़लाजी की फैक्ट्री में शोषण के खिलाफ एकजुट हुए सैकड़ों श्रमिक

बिड़लाजी की फैक्ट्री में शोषण के खिलाफ एकजुट हुए सैकड़ों श्रमिक

नहीं मिलता है तो उपर ही पेट्रोल डालकर आग लगा लेंगे. अपने 50 साथियों को आंदोलनकारी बनते देख प्लांट के हजारों कर्मचारियों ने आंदोलन को सपोर्ट दे दिया और सभी लोग मिल से बाहर निकल आए. हजारों श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारे लगाए. पर दुर्भाग्य देखिए, हिंदुस्तान अखबार में एक लाइन खबर नहीं छपी. अमर उजाला ने तो पहले पन्ने पर खबर दी और दैनिक जागरण ने पेज तीन पर फोटो समेत प्रकाशित किया.

हालांकि हिंदुस्तान वाले अपने रिपोर्टर से पल-पल की जानकारी लेकर अपने आकाओं तक सूचनाएं पहुंचाते रहे लेकिन खबर जब प्रकाशन की बारी आई तो इस बड़े विरोध प्रदर्शन का बायकाट कर दिया. जाहिर है, हिंदुस्तान अखबार, जो जनता का अखबार नहीं, बिड़ला जी का अखबार है, भला बिड़ला जी की ही एक अन्य फैक्ट्री में बवाल की खबर क्यों छापता. सूत्रों ने जानकारी दी है कि बिड़ला जी की ये जो पेपर फैक्ट्री है, उसका गंदा नाला भी लोगों का जीना हराम किए हुए है. इस गंदे नाले के दोनों ओर आधे किमी तक जमीन का पानी नमकीन हो गया है और पीने योग्य नहीं है. इस दास्तान को दूसरे अखबार तब छापते हैं जब उन्हें फैक्ट्री से विज्ञापन लेना होता है. हिंदुस्तान तो यह खबर भी नहीं छापता.

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर और तस्वीर

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर और तस्वीर

एक जागरूक जर्नलिस्ट द्वारा भड़ास4मीडिया को प्रेषित मेल पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shiv kumar

    January 12, 2011 at 7:18 pm

    koi bhi news paper or mill owner mazdoodo ka hamdard nahi hota, siraf apna bhala faide ki batt karte hai. aaj kal to patterkar bhi bazar me bikte hai. is ley insaf ki tamanna kana bekar hai. mazdoor ka to bhawan hi malik hai. Shiv kumar, Sub-Editor -jag bani news paper jalandhar————9988376991

  2. mukesh Nainital

    January 12, 2011 at 12:29 pm

    Hindustan ki Dehradun team m adhiktar chor hai. Sampadk to Nishak ki hatho ki kathputli bnkar rah gaye hai. bechare chote reporter or Haldwani Office b kya kre.

  3. rajesh

    January 12, 2011 at 9:55 am

    Hindustan akhbar uttarakhand me dalali lar raha hai. malik apne hit saah rahe hai or editor apne. Dehradun ke resident editor Dinesh pathak ne to dalali ke sabhi rscord tod diye. Jai ho Bairla ji ki

  4. Hitesh

    January 12, 2011 at 4:30 am

    :'( vigyapan bhi chapte hai khabar bhi chapte hai hum hai aaj ke jamane ke akhbar

  5. rahul pandey Lalkua Nainital

    January 12, 2011 at 2:38 am

    ji ha ye baat sahi hai m b von news channel m reporter hu. aapke iss baat se sahmat hu. kyu ki century pulp & paper ki reporting ki ess ghatna ki. unka reporter jisne uski reporting ke liye factory m ander jakar snape liye pr hindustan ne iss ghatna ko nahi chapa.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...