Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बिहार के जमीन घोटाले के खलनायकों की लिस्ट में प्रकाश झा का भी नाम

पटना : सामाजिक मु्द्दों पर गहरी चोट करने वाले प्रकाश झा को लोग एक नायाब निर्देशक मानते हैं, लेकिन वो ही प्रकाश झा बिहार में एक घोटाले में फंसते नजर आ रहे हैं. प्रकाश झा की छवि एक खलनायक की बनती नजर आ रही है. बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमंट अथॉरिटी (बीआईएडीए) में आवंटित जमीन विवाद में राजनेताओं के साथ फिल्मकार प्रकाश झा का नाम भी जुड़ गया है.

पटना : सामाजिक मु्द्दों पर गहरी चोट करने वाले प्रकाश झा को लोग एक नायाब निर्देशक मानते हैं, लेकिन वो ही प्रकाश झा बिहार में एक घोटाले में फंसते नजर आ रहे हैं. प्रकाश झा की छवि एक खलनायक की बनती नजर आ रही है. बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमंट अथॉरिटी (बीआईएडीए) में आवंटित जमीन विवाद में राजनेताओं के साथ फिल्मकार प्रकाश झा का नाम भी जुड़ गया है.

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के करीबी मधेपुरा नेता ने आरोप लगाया है कि बीआईएडीए प्रोजेक्ट के पूर्व अधिकारी ने फिल्मकार प्रकाश झा को मॉल, मल्टीप्लेक्स और अस्पताल के लिए चार प्लॉट्स को मंजूरी दी थी. सूत्रों के मुताबक झा को पाटिल पुरा इंडस्ट्रियल एरिया में 58066 वर्ग फीट के प्लॉट, औरंगाबाद में 8777.4 वर्ग फीट और मुजफ् फरपुर मे मॉल व मल्टीप्लेक्स और हाजीपुर में सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के लिए 1.9 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी. झा का कहना है कि उनका पटना मल्टीप्लेक्स बन कर तैयार है जिसमें 12 अगस्त को उनकी फिल्म आरक्षण रिलीज की जाएगी.

वहीं शरद यादव के नजदीकी जनता दल-यू के नेता अब्दुल सत्तार को भी कोल्ड स्टोरेज के लिए 87200 वर्ग फीट जमीन दी गई थी. सहरसा से कांग्रेस नेता गुलाम घोष 6800 वर्ग फीट, बिहार इंडस्ट्रियल एरिया के पूर्व अध्यक्ष के पी एस केशरी को हाजीपुर में फल और सब्जियों के प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 1.5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी. बीआईएडीए के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुली आर्य ने इन आवंटनों में धांधली से इनकार किया है जबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव से मामले पर रिपोर्ट मांगी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    July 23, 2011 at 2:41 pm

    सिर्फ़ एक दो नाम हीं नहीम हैं , एक लंबी लिस्ट है , यह बहुत बडा घोटाला है और इसके तार बिहार वित निगम से भी जूडे हुये हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि उन कामों के लिये भी जमीन एलाट की गई जो उद्योग घोषित नही हैं जैसे निजी शिक्षण संस्थान के लिये । शिक्षा को बिहार में उद्योग का दर्जा नही मिला है । शिक्षा माफ़िया को एक एक जगह १५ – १५ एकड जमीन दे दी गई ।

  2. Pramod kumar.muz.bihar

    July 23, 2011 at 7:13 pm

    biyada ke muzaffarpur adyogik prangan me jamin ka aavantan hona prakash jha ke liye bhi subha nahi raha aur na hi amrapali grup ke liliye.prakas jha ko jamin mili tabtak nitis sarkar aur jd [u] ke najdik the par lok sabha chunav aate aate rambilas ji ke najdik ho gaye aur ljp se chunav lare usi tarah aamrapali grup ne jab maul ke nirman me teji lane ki kosis ki to noida jamin prakaran me kanunni larayee kisano se har kar sankat me hain.ab prakas ji ki aarakchan ke aage koi rora samane na aaye.

  3. A journalist

    July 24, 2011 at 3:26 am

    Prakash jha ne 14 lakh (1.5 acre)me patliputra colony ki jamin BIADA se lekar 100 crore se jayda kamaya. Ye noida extension ka baap hai. Prakash jha ne sare constructed space ko bech diya bazar bhav par. Nitish ne jamin ke mamle me mayavati ko copy kiya hai.

  4. raj

    July 25, 2011 at 5:37 am

    Koi hairani ki baat nahin hai. Yeh Prakash jha ki hi mahima hai ki inkey channel ki location pr bhi encrochment ka kala saya hai. Inhoney apney channel ki chardiwari itni badha li hai ki wahan road ka sign board tk inki chardiwari me aa gaya hai, yahi nahin Residential area me bakayda bade bade Generators aur AC plants ke sath apna channel udyog chalatey hain.

  5. aman soni

    July 25, 2011 at 9:46 am

    कौन कहता है कि प्रकाश झा समाजिक सरोकारों से जुड़े और दूसरे के लिए सोचने वाले लोग हैं। सत्ता,पैसा और अपने निजी स्वार्थ के लिए मानवता के साथ अपने अच्छे बूरे सभी सिद्धांतों से समौझौता करने वाले इंसान का नाम प्रकाश झा है। उन्होंने समाज और समाजिकता की आड़ में अपने लिए कुछ बनाने की फिराक वाले मौका परस्त बिजनेश मैन हैं। दूसरे के माथे पर पैर रखकर अपनी गोली लाल करने वाले प्रकाश झा को कभी मानवीय संवेदना और मानवता के साथ समाजिक सरोकार जैसी चीजों से कभी मोह नहीं है।
    उन्होंने मौर्य टीवी की बुनियाद ऐसे लोगों के पेट पर लात मारकर शुरु की है। इसलिए चैनल भी अंदरखाने चरित्रहीनता के सारे मानकों को गाहे बगाहे तोड़ता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...