बिजनेस स्टैंडर्ड का राजकोट संस्करण एकाएक बंद कर दिया गया है। इसे बंद करने के पीछे कोई आधिकारिक वजह नहीं बताया गया है। बंद करने से पहले न तो कोई पूर्व घोषणा की गई और न ही प्रबंधन ने किसी को इसकी जानकारी दी। राजकोट के लोग अब भी इस अखबार के बंद होने के बारे में अनभिज्ञ हैं। इस साल के शुरुआत में बिजनेस स्टैंडर्ड का गुजराती और अंग्रेजी एडीशन अहमदाबाद व राजकोट में बिना किसी प्रचार के चुपचाप लांच कर दिया गया। हालांकि इन्हीं दिनों में बीएस ने अपने हिंदी एडीशन की लांचिंग को काफी धूम धड़ाके के साथ किया था।
हिंदी की लांचिंग व गुजरात में अहमदाबाद व राजकोट में अंग्रेजी-गुजराती के संस्करणों की लांचिंग लगभग साथ-साथ हुई थी। अहमदाबाद व राजकोट के संस्करण के आरई हरित मेहता बनाए गए। कहा तो ये भी जा रहा है कि कहीं राजकोट की तरह अहमदाबाद संस्करण भी बीएस प्रबंधन चुपचाप बंद न कर दे। ( साभारः गुजरातग्लोबल डाट काम)











