बरेली से प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार ‘खुसरो मेल’ के रामपुर के ब्यूरो चीफ सलीम खान ने अपने चेयरमैन शेर अली जाफरी पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें धमकी दे रहे हैं. चेयरमैन द्वारा उनका पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है. ब्यूरो चीफ सलीम खान ने इस संदर्भ में एक पत्र भेजा है, जिसे ज्यों का त्यों नीचे प्रकाशित किया जा रहा है. इस आरोप के संबंध जिस किसी को अपनी बात कहनी हो, वो खबर के नीचे कमेंट बॉक्स में भी अपनी बात रख सकता है या [email protected] पर मेल कर सकता है. – एडिटर
‘खुसरो मेल’ के चेयरमैन शेर अली जाफरी अपने सीधे सम्बन्ध मुख्यमंत्री मायावती से बता कर धमका रहे हैं
नमस्कार ,
बड़े ही जोर शोर के साथ 24 अप्रैल 2010 को बरेली से ‘खुसरो मेल’ प्रकाशित हुआ. ग्रुप के चेयरमैन शेर अली जाफरी ने बड़े-बड़े वायदे किये. बरेली के साथ -साथ मुरादाबाद मंडल भी शुरू किया गया. 14 मई से मुरादाबाद मंडल ने काम शुरू कर दिया. 6 अप्रैल से मुरादाबाद मंडल को ज्वाइन करा लिया गया था. 24 मई को मुरादाबाद मंडल बिना कोई वजह बताये बंद कर दिया गया. जब से लेकर आज तक न तो किसी की सेलरी दी गई है और न ही पेपर बंद करने की वजह बताई गई है. फ़ोन करने पर चेयरमेन फ़ोन तक नहीं उठा रहे. वो पहले खुद कई दफा फ़ोन किया करते थे.
सर्कुलेशन व Advertisement के नाम पर लाखों रुपया जमा करा लिया गया. अब जब उनसे बात करना चाहते हैं तो फ़ोन नहीं उठा रहे हैं. इसको लेकर बड़ी बेचेनी है. कुछ एजेंसी वाले उन पर मुक़दमा दर्ज करने का मन बना चुके हैं. जो सीधा बरेली जा कर उनसे बात करता है, वो ब्यूरो से लो कह कर वापस टरका दे रहे हैं. जब की उसकी रसीदें भी मौजूद हैं. कुछ मिल भी नहीं पाई थी कि पेपर बंद हो गया. मज़े की बात ये है की सत्ता धारी दल से जुड़े होने के धमकियाँ भी दे रहे हैं, जबकि विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं. पता ये भी चला है कि इन्होंने अपने स्टॉफ की भी सेलरी नहीं बांटी थी, जिस वजह से बहुत से लोग उन्हें छोड़कर जा चुके हैं.
अब जिनके रूपये फँस गए है उन्हें क्या करना चाहिए? लेकिन ये भी तय किया गया है की इनके चुनाव क्षेत्र में जाकर इनकी उज्ज्वल छवि के बारे में भी बरेली की जनता को बताया जायेगा और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी इनकी कारगुजारियों से अवगत कराया जायेगा, कि सत्ता का ये किस तरह दुरूपयोग कर रहे हैं. साथ ही साथ इन पर मुक़दमा भी दर्ज कराया जायेगा. इनकी CBI जांच कराने की भी मांग की जाएगी, जिस से ये पता चल सके की इतने कम समय में इतनी बड़ी रक़म इन्होने कहाँ से इकट्ठा की. चेयरमेन शेर अली जाफरी अपने सीधे सम्बन्ध मुख्य मंत्री मायावती से बता कर धमका भी रहे हैं.
सलीम खान
09927704455
रामपुर यूपी











