अलीगढ़ में पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में पुलिस ने शाहिद रजा नाम के एक पत्रकार को पकड़ा है. इन पर आरोप है कि ये विभिन्न तरीकों से धमकी देकर पशु ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलते थे. पुलिस ने अभी इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, इनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
चैनल 2 में काम करने वाले शाहिद रजा पत्रकार होने के साथ कुछ और संगठनों के पदाधिकारी भी हैं. इन पर आरोप है कि ये पशुओं को ले जाने वाले ट्रकों को रोककर धमकाते थे. जो ट्रक चालक इन्हें पैसा दे देता था उसे छोड़ देते थे, पैसे न देने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते थे. इनके खिलाफ ऐसी ही एक ब्लैकमेलिंग की शिकायत के बाद अलीगढ़ की बन्ना देवी पुलिस ने इन्हें पकड़ा है.
बन्ना देवी के कोतवाल वीरपाल सिंह सिरोही ने बताया कि शाहिद रजा यहां से परिवहन होकर जाने वाले ट्रकों को जगह-जगह रोककर जांच-पड़ताल करते थे. नियमानुसार एक वाहन पर नौ से ज्यादा पशु नहीं ले जाया जा सकता. इसी तरह जब किसी ट्रक पर इससे ज्यादा पशु होते तो ये उन चालाकों को धमकी देते थे, जो चालक इनको पांच से दस हजार दे देता था. उसको ये लोग छोड़ देते और जो चालक इनके झांसे में नहीं आता, उसकी कैमरा निकालकर खबरें बनाने लगते थे. कई बार ट्रक चालकों ने पुलिस से शिकायत की थी.
उन्होंने बताया कि कई बार शाहिद रजा भी ओवरलोड पशु वाहनों की सूचना पुलिस को दी थी, जिसे पुलिस का सहयोग करने की नीयत से दी गई जानकारी मानकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. उन्होंने बताया कि अपुष्ट जानकारी है कि इनके खिलाफ बुलंदशहर में भी ऐसे ही कुछ मामले दर्ज हैं. इसकी जांच करवाई जा रही है. इनके अन्य क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है ना ही गिरफ्तार किया गया है. जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.












shamim ekbal
March 4, 2011 at 10:57 am
patkaro ke khilaf ranjishan bhi mamle darz karaye ja sakte hai isliye unke khilaf janch k bad hi koi niskarsh nikalna uchit hoga . 1 nispachh aur pardarshi wyawastha me sachh samne aa sakta hai . mahaul aisa ban raha hai ki is hamam me sabhi nange hai , samaz ke liye ye khtrnak sanket hai .