Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भाजपा और जागरण वालों के पास अक्ल है या नहीं

श्रद्धेय संपादक महोदय, भड़ास, महोदय देश और दुनिया के प्रेमी युगल के साथ-साथ नवदम्पतियों ने वेलेंटाईन-डे को मनाकर आपस में प्रेम के संदेश का आदान-प्रदान किया. प्यार के इस दिन पर बेटों ने अपने मां-पिता को विश किया, बेटियों ने मम्मी-पापा को विश किया पर अपने देश में कुछ ऐसे संगठन व अखबार हैं जिनके चलाने वालों के पास दिमाग भी है या नहीं, इस बारे में संदेह होता है. भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन का नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद.

श्रद्धेय संपादक महोदय, भड़ास, महोदय देश और दुनिया के प्रेमी युगल के साथ-साथ नवदम्पतियों ने वेलेंटाईन-डे को मनाकर आपस में प्रेम के संदेश का आदान-प्रदान किया. प्यार के इस दिन पर बेटों ने अपने मां-पिता को विश किया, बेटियों ने मम्मी-पापा को विश किया पर अपने देश में कुछ ऐसे संगठन व अखबार हैं जिनके चलाने वालों के पास दिमाग भी है या नहीं, इस बारे में संदेह होता है. भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन का नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद.

इस संगठन में शिशु भाजपाई होते हैं जिन्हें ट्रेंड करके बाद में युवा व बुजुर्ग भाजपाई बनाया जाता है. इन दिमाग से शिशु भाजपाइयों ने बिहार के भागलपुर जिले के स्थानीय सेंडिस कम्पाउंड से एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया. बाद में पकड़ी गई लड़की के हाथों में फूल-माला थमाकर उसे आतंकित करके

दैनिक जागरण, भागलपुर में पहले पेज पर छपी तस्वीर व खबर की दूर से ली गई तस्वीर ताकि लड़की का चेहरा दिखाई न पड़े.

दैनिक जागरण, भागलपुर में पहले पेज पर छपी तस्वीर व खबर की दूर से ली गई तस्वीर ताकि लड़की का चेहरा दिखाई न पड़े.

जबरन उससे एक गधे के गले में माला पहनवाया गया. शिशु भाजपाइयों ने ये जो घृणित अपराध किया, वो यहीं नहीं रुकता. इस अपराध को आगे बढ़ाने का काम दैनिक जागरण, भागलपुर के लोगों ने किया. पता नहीं भाजपा और जागरण की विचारधारा में कितना संबंध है लेकिन इस घटनाक्रम को देखकर यही लगता है कि जैसे बिना अक्ल वाले भाजपाई होते हैं उसी तरह बिना दिमाग वाले लोग जागरण में भी काम करते हैं.

शिशु भाजपाइयों की इस घटिया और अमानवीय हरकत के बारे में दैनिक जागरण, भागलपुर के नगर संस्करण में ‘महान’ किस्म की खबर छप गई, तस्वीर सहित. भाजपाइयों द्वारा डराई गई लड़की के हाथों गधे को माला पहनाए जाने की तस्वीर छापकर जागरण ने इतना बड़ा अपराध कर दिया है कि इसकी भरपाई किसी तरह नहीं हो सकती. उस लड़की का जीवन तबाह हो गया. वो इतनी भयंकर रूप से डर गई है कि वह बोलना और चलना छोड़ चुकी है. कहने को तो दैनिक जागरण ने नगर संस्करण में लड़की की तस्वीर के साथ 15 फरवरी 11 को ’इंसानियत पर धब्बा’’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया लेकिन दरअसल यह खबर व तस्वीर ने महिला समुदाय को कलंकित करने का काम किया है.

इस खबर को प्रकाशित करने के बाद भले ही गलती को छुपाने के लिए दैनिक जागरण लाख दलील दे, लेकिन इससे उस लड़की की खोई प्रतिष्ठा कभी वापस नहीं आ सकती है. इसके लिए देश की महिला आधारित सामाजिक संगठनों के साथ-साथ भड़ास को भी मुहिम चलाने की सख्त जरूरत है. मैं भागलपुर से यह पत्र इसलिए भड़ास को भेज रहा हूं ताकि सारी बात देश भर के मीडिया वालों और पढ़े-लिखे लोगों के बीच पहुंचे. यहां मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि जागरण में खबर एबीवीपी वालों को निंदा करते हुए छपी है लेकिन लड़की की फोटो छापकर जागरण ने इतनी बड़ी गलती की है कि जो कोई भी सोचेगा, उसे महसूस होगा कि क्या किसी अखबार की यही जिम्मेदारी है कि वह एक लड़की के जीवन को बर्बाद कर दे.

भागलपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. preeti

    February 17, 2011 at 9:54 am

    its vry cheep bt its also shocking that after this shemeless activity nobody is coming out of our defence system to penalise people those are creating this type of activity in our well developing country.

  2. santosh singh

    February 16, 2011 at 2:06 pm

    haren hone kee jarrut nahi abhi ye to suruvat hai.

  3. mohit kumar sharma

    February 16, 2011 at 1:22 pm

    इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी पत्रकार ही हैं। यदि आप पत्रकारिता से जुड़े तो जानते होंगे कि किस तरह से खबर को सनसनी बनाने के लिए फोटो ऐंगल बनवाये जाते हैं। इस फोटो के लिए भी प्रेरणा देने वाले फोटोग्राफर ही रहे होंगे। चूंकि अखबार को सनसनीखेज खबर चाहिए होती है। लिहाजा छपासरोगी टाइप नेता भी फोटोग्राफरों के कहने पर ऐसा करते दिखते हैं।
    मोहित कुमार शर्मा संपादक दैनिक न्यूज आॅफ जेनरेशन एक्स मुरादाबाद

  4. Lila Dhar Sharma

    February 16, 2011 at 1:28 pm

    आजकल शायद मिडिया में काम करने वाले मात्र अपनी वाहवाही और अपने आप को साबित करने में लगे हुए है और कुछ ऐसे लोग मिडिया में आ गये है जो सिर्फ अपने बारे में सोचते है उन्‍हे कोई मतलब नही की उन‍की एक खबर से किसीका जीवन बर्बाद हो सकता है । हम समय रहते नही जागे और ऐसे लोगो को अपने इस मिडिया के समाज से बाहर नही किया तो हमे आने वाले समय में एक बडा खामियाजा भुगतना पडेगा,बात कल के अखबार मे एक फोटो छापकर एक लडकी को पुरे शहर के सामने बईज्‍जत करने का नही है बात है ऐसे पागल लोगो को इतने जाबडे अखबार में सब कुछ छापने की आजादी का है जिन्‍हे यही नही पता की क्‍या छपना चाहिये और क्‍या नही ऐसे लोग को इस समाज का चौथा स्‍तम्‍भ कहा जा रहा है ये वाकई बडे ही शर्म की बात है ।

  5. rajkumar jain

    February 16, 2011 at 4:57 pm

    हम समय रहते नही जागे और ऐसे लोगो को अपने इस मिडिया के समाज से बाहर नही किया तो हमे आने वाले समय में एक बडा खामियाजा भुगतना पडेगा,बात कल के अखबार मे एक फोटो छापकर एक लडकी को पुरे शहर के सामने बईज्‍जत करने का नही है बात है ऐसे पागल लोगो को इतने जाबडे अखबार में सब कुछ छापने की आजादी का है जिन्‍हे यही नही पता की क्‍या छपना चाहिये और क्‍या नही

  6. ashish goswami

    February 17, 2011 at 5:50 am

    jin logo ne bhi yeh kia sirf our sirf tucchi publicity pane ke liye kiya…..magr taajubb hota hai…media bhi itna neeche gir jayega…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...