Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भारतीय राजदूत की हत्‍या के लिए पत्रकार को दी सुपारी

काबुल। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत जयंत प्रसाद की हत्या के लिए आईएसआई ने कथित रूप से एक अफगानी पत्रकार को करीब 7 करोड़ 50 लाख रूपए की पेशकश की थी। साथ ही बलूच नेता ब्रमदग बुगती की भी हत्या के लिए करीब 3 करोड़ 60 लाख रूपए की पेशकश की थी।

काबुल। अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत जयंत प्रसाद की हत्या के लिए आईएसआई ने कथित रूप से एक अफगानी पत्रकार को करीब 7 करोड़ 50 लाख रूपए की पेशकश की थी। साथ ही बलूच नेता ब्रमदग बुगती की भी हत्या के लिए करीब 3 करोड़ 60 लाख रूपए की पेशकश की थी।

नवाब मोमंद नाम के पत्रकार ने एक साक्षात्कार में इसका खुलासा किया है। कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके मोमंद ने खुलासा किया कि आईएसआई ने काबुल के एक ज्वैलर के खाते में 3 करोड़ 60 लाख रूपए जमा कराए थे। यह राशि बुगती की हत्या के बाद मुझे दी जाने वाली थी। मोमंद का कहना है कि उसे मिशन पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। हालांकि मोमंद यह मिशन पूरा नहीं कर पाए।

मोमंद का कहना है कि मेहमान की सुरक्षा करने की पठानों की परंपरा का निर्वाह करते हुए मैंने यह घृणित कार्य नहीं किया। मोमंद का कहना है कि मेरी अंतरआत्मा ने ऎसा करने की गवाही नहीं दी। इसके बाद मोमंद ने अफगानिस्तान के अधिकारियों को आईएसआई के इरादे की खबर दे दी।

मोमंद ने कहा कि जब वह आईएसआई के मिशन को कामयाब करने में नाकाम हो गया तो उसके परिवार को अगवा करने व जान से मारने की धमकी दी गई। धमकियों के चलते मेरे परिवार को काबुल छोड़कर भागना पड़ा। इसके बाद से मेरा परिवार दर दर की ठोकरें खा रहा है।अब हम एक जगह से दूसरी जगह भागने को मजबूर है। मोमंद का कहना है कि इस घटना के बाद मेरा पत्रकारिता का करियर भी बर्बाद हो गया। निर्माण कंपनी भी बर्बाद हो गई। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    February 1, 2011 at 1:38 pm

    बरखा , सिंघवी , प्रभु डुब मरो , डुब मरो । इस तरह के पत्रकारों की बदौलत हीं पत्रकारिता जिंदा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...