एक जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार योगेश जोशी ने भास्कर डॉट कॉम, नोएडा से इस्तीफा देकर साधना न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि वे साधना न्यूज में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चैनल के प्रभारी होंगे। योगेश लंबे समय से पत्रकारिता में हैं। उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब- तीनों माध्यमों, तीनों मीडिया का अनुभव है।
भास्कर डॉट कॉम के पहले वे न चल पाए वायस आफ इंडिया न्यूज चैनल में थे। वे ईटीवी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चैनल के भी करीब चाल साल तक आउटपुट हेड रहे हैं। उन्होंने भोपाल में लंबे समय तक रिपोर्टिंग की है। योगेश दैनिक भास्कर भोपाल में स्पेशल करस्पोंडेंट के पद पर थे। वे भोपाल में ही फ्री प्रेस जर्नल, क्रॉनिकल और नेशनल मेल में भी काम कर चुके हैं।












Niranjan Verma
August 13, 2011 at 1:57 pm
Welcome sir ………………..