Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर मैनेजमेंट के फरमान से कर्मी परेशान

: वाहनों पर लिखे प्रेस शब्द को हटाने के आदेश से कई भास्करकर्मी दुविधा में : भास्कर के लोगों ने एक अच्छी पहल की है. प्रबंधन ने अपने सभी मीडियाकर्मियों को कह दिया है कि वे अपने गाड़ियों पर प्रेस न लिखवाएं. ऐसा  प्रेस शब्द के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए किया गया है. साथ ही, यह कदम उठाकर भास्कर पत्रकारों की गाड़ियों से प्रेस शब्द हटवाने वाला पहला मीडिया समूह बन गया है. भास्कर प्रबंधन के इस आदेश की व्याख्या भास्करकर्मी अपने-अपने हिसाब से कर रहे हैं. कुछ लोग इसे जहां सकारात्मक कदम बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि कई बार प्रेस लिखा होने से रात-शाम के मौके पर प्रेस वाले कई तरह की दिक्कतों से बच जाते हैं, अगर प्रेस लिखा हटा दिया जाए तो फिर जो आम मीडियाकर्मी मुसीबत में फंस जाता है, उसका क्या होगा.

: वाहनों पर लिखे प्रेस शब्द को हटाने के आदेश से कई भास्करकर्मी दुविधा में : भास्कर के लोगों ने एक अच्छी पहल की है. प्रबंधन ने अपने सभी मीडियाकर्मियों को कह दिया है कि वे अपने गाड़ियों पर प्रेस न लिखवाएं. ऐसा  प्रेस शब्द के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए किया गया है. साथ ही, यह कदम उठाकर भास्कर पत्रकारों की गाड़ियों से प्रेस शब्द हटवाने वाला पहला मीडिया समूह बन गया है. भास्कर प्रबंधन के इस आदेश की व्याख्या भास्करकर्मी अपने-अपने हिसाब से कर रहे हैं. कुछ लोग इसे जहां सकारात्मक कदम बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि कई बार प्रेस लिखा होने से रात-शाम के मौके पर प्रेस वाले कई तरह की दिक्कतों से बच जाते हैं, अगर प्रेस लिखा हटा दिया जाए तो फिर जो आम मीडियाकर्मी मुसीबत में फंस जाता है, उसका क्या होगा.

कम तनख्वाह वाले प्रोडक्शन, प्रसार और संपादकीय के कई लोगों को बाइक से देर रात घर जाना पड़ता है. सूनसान इलाके में कई बार बदमाश भी यह जानकर छोड़ देता है कि प्रेस वाले हैं, इनसे दूर रहो. लेकिन जब प्रेस शब्द न लिखा होगा तो आम मीडियाकर्मी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. एक सज्जन ने भड़ास4मीडिया को मेल भेजकर अपनी भड़ास कुछ यूं निकाली है- ”अगर भास्कर में हैं तो वाहन पर प्रेस लिखना गुनाह है. यशवंत भाई, एक रुचिकर खबर है भास्कर परिवार से. भाई सुधीर अग्रवाल (MD), भास्कर को न जाने खाली बैठे बैठे क्या सूझी कि आदेश दे दिए कि पूरे भारत में भास्करकर्मी अपने वाहन से प्रेस शब्द तुरंत हटा दें. फिर चमचों की महिमा भी न्यारी थी, वे इस शब्द को तुरंत हटाने लगे. गत दस दिन से अभियान जारी है. खास बात य़े है कि इन आदेशों को अभी भी चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ दफ्तरों में कर्मी मान नहीं रहे हैं. इस चक्कर में सम्पादक लोग सारे काम भूल कर वाहनों से प्रेस हटवाने में लग गये हैं. सिर्फ जिद य़े है कि पूरे भारत में पत्रकारों के वाहनों से प्रेस हटवाने वाला पहला अख़बार बनाना है भास्कर को.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahul raj

    November 11, 2010 at 12:12 pm

    yashvant bhai
    aasl baat kuch aur he sudhir agrawal ko pata he ki group bada ho gaya he agar control nahi kiya to log paisa khane ke raste nikalte rahenge aur fir kaise mil paega power project aur mall ke liye jamin aru sarkari suvidhaye isiliye par katar diye jisse logo ki staff ki kadra kam ho jaegi aur maliko ka kad badh jaega aur sabhi jagah yeh bhi ho jaega ki bhaskar akhbar bahut accha he jo koi bhi galat kaam nahi karta yaha tak ki apne patrakaro ko press bhi nahi likhne deta

  2. kalamanisut

    November 11, 2010 at 12:15 pm

    bhaskar pahle press k naam jamin hathiyane ka dhandha band kare .khud press k labh lena band kare aur maall banana band kare . tab nasihat de .

  3. rahul raj

    November 11, 2010 at 12:16 pm

    agar sudhir jee asal me bhaskar ka system sudharna chahte he to chote karmchariyo ko kyo mar rahe he jo bharat sarkar se do lal battiya gadi par lagane ke liye le rakhi he unhe kyo nahi vapas kar dete, kyoki wo lal battiya to jamine kharid rahi he govt. me apna dakhal kar rahi he aur bhaskar ke liye maal(paisa) bana rahi he. sudhir ji bolenge ki lal batti maliko ke paas kaha he to ek la batti bharat agrawal aur dusri jagdish sharma ke paas gujraat me he. jinhone bhaskar liye itni jamine kharidi he ki bhaskar ko agle 50 saalo tak paise ke liye sochna nahi padega.

  4. मदन कुमार तिवारी

    November 11, 2010 at 5:07 pm

    अविवेकपूर्ण लोगों की कमी नही है इस मुल्क में । प्रेस शब्द का दुरुपयोग गाडीयों पर करने वाले क्या भास्कर कर्मियों के गाडियों से प्रेस हटाने देने से उसका दुरुपयोग बंद कर देंगें ? या भास्कर कर्मी प्रेस शब्द का दुरुपयोग कर रहे है यह साबित करना चाहते हैं सुधीर अग्रवाल । उनके इस निर्देश से तो मेरे जैसा व्यक्ति यही समझेगा की भास्कर कर्मी प्रेस शब्द का दुरुपयोग करते हैं इसलिये यह फ़रमान जारी किया गया है। यह फ़रमान कुछ ऐसा हीं है कि भ्र्ष्ट्राचार शब्द का ईस्तेमाल न करो , भ्रष्ट्राचार बंद हो जायेगा । हर सरकारी कार्यालय में ईमानदारी का बोर्ड लगा रहता है लेकिन सबसे ज्यादा बेईमानी वहीं होती है।

  5. atul

    November 12, 2010 at 6:25 am

    sudeer agrawal chate hai ki bhaskar ke ROYLITY be khud khaya karmchari nahi.

  6. hiren

    November 12, 2010 at 1:00 pm

    aisa to Gujarat ke sandesh me bhi hua hai. yaha ke mana.ne vahno se press hatane ko bola hai aur iska amal bhi saru ho gaya hai.

  7. khabri lal

    November 15, 2010 at 3:01 pm

    ;D;D;D;D;D;D;D;D;D
    thik hi to kar rahe hain sudhir ji
    bhaskar ab akhbaar nahi product ban gaya hai aur paterkaar exicutive
    jab akhbaar nahi,, pararkaar nahi to bike par press kyon

  8. raj bharatiya

    November 16, 2010 at 9:56 am

    bhai bhaskar sa sirf hatanay ka farmaan he jari hota hai. kabhi press word hatao to kabhi aadmi ko he hata do. kabhi news hatao to kabhi news lane wale ko he hata do. sal. main sa mobile ka bill hatao ya petrol ka karch hatao. hatao hatao bus hatao. kabhi kuch mat jodo bus hatao

  9. Dpk

    November 29, 2010 at 7:28 am

    Bhaskar group walo ko sabase pahale “Bhai Sahab Wad” hatana chahiye apane group me se agar aap ko bhaskar me tarakki chahiye to 2 mantra he usake 1. Bhai Sahab ki Ha me Ha aur 2. Charan Sparsh. Ye sab kam usi type ke logo ka hoga.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...