: साल भर पहले जिन्होंने इस्तीफा दे दिया, उनके भी नाम पड़े हैं कारपोरेट वेबसाइट पर : आकांक्षा हांडा की जगह संगीता श्रीवास्तव बनीं नई एचआर मैनेजर : दैनिक भास्कर के वेब डिवीज़न आईएमसीएल से एक नई खबर आ रही है. पिछले महीने वहां की एचआर मैनेजर आकांक्षा हांडा ने इस्तीफा दे दिया था, ताजा खबर यह है कि संगीता श्रीवास्तव ने उनकी जगह बतौर एचआर मैनेजर ज्वॉइन किया है. हालांकि कंपनी की कॉरपोरेट वेबसाइट की हालत तो बड़ी दयनीय हो चुकी है.
इस वेबसाइट में ऐसे लोगों के नाम प्रमुख लोगों की सूची में दिखाए जा रहे हैं, जिन्हें इस्तीफा दिए हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है. आईएमसीएल की कॉरपोरेट वेबइसाइट imcl.in के Key Persons http://imcl.in/aboutus_keypersons.php सेक्शन में जाने पर आप अभी भी दिवाकर चंदानी तथा आकांक्षा यादव का नाम देख सकते हैं. जबकि दिवाकर चंदानी और आकांक्षा दोनों के ही स्थान पर नए लोग काम कर रहे हैं. कंपनी की साइट के कॉपीराइट के हाल भी गजब हैं. क्या हो रहा है भास्कर में? कारपोरेट वेबसाइट का हाल जानने के लिए इस स्क्रीनशाट को देखें…














Abita Suryavanshi
February 16, 2011 at 7:23 am
संजय सिन्हा भी इस्तीफा दे चुके हैं। जिनका नाम दूसरे नंबर पर लिखा है।
naresh
February 16, 2011 at 9:43 am
bhadas wale bhi dhile hai sanjay sanjay sinha ka naam bhul gaye…….