Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

भास्‍कर के रफी मोहम्‍मद को लाडली मीडिया अवार्ड

मीडिया में लिंग संवेदनशीलता (जेन्डर सेंसिटिविटी) के प्रति अपने योगदान के लिए दैनिक भास्कर इंदौर के रफी मोहम्मद शेख को यूनाइटेड नेशन्स पापुलेशन फंड ‘लाडली मीडिया अवार्ड’ 2010-11 प्रदान किया गया है। शेख को बेस्ट ह्यूमन इंट्रेस्ट स्टोरी कैटेगरी में नार्दन रीजन के 10 प्रदेशों के विभिन्न प्रविष्ठियों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर यह अवार्ड दिया गया है।

मीडिया में लिंग संवेदनशीलता (जेन्डर सेंसिटिविटी) के प्रति अपने योगदान के लिए दैनिक भास्कर इंदौर के रफी मोहम्मद शेख को यूनाइटेड नेशन्स पापुलेशन फंड ‘लाडली मीडिया अवार्ड’ 2010-11 प्रदान किया गया है। शेख को बेस्ट ह्यूमन इंट्रेस्ट स्टोरी कैटेगरी में नार्दन रीजन के 10 प्रदेशों के विभिन्न प्रविष्ठियों में सर्वश्रेष्ठ रहने पर यह अवार्ड दिया गया है।

नई दिल्‍ली के लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता पूर्व आईपीएस किरण बेदी, यूएनएफपीए (एशिया पैसेफिक) की डायरेक्टर नोबुको होरीबे और सेंटर फॉर रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर डॉ. रंजना कुमारी ने यह पुरस्कार प्रदान किए। प्रिंट कैटेगरी में हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी व उर्दू व अंग्रेजी भाषा, टीवी व वेब कैटेगरी में हिन्दी-अंग्रेजी, रेडियो कैटेगरी हिन्दी-उर्दू श्रेणियों में विभिन्न पुरस्कार दिए गए।

लाडली

लाड़ली मीडिया अवार्ड समिति द्वारा गत वर्ष प्रकाशित समाचार, फीचर, ब्लॉग के आधार पर इन पुरस्कारों के लिए नार्दन रीजन से चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व काश्मीर, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई। इन प्रविष्ठियों में से अवार्ड जूरी ने इन पुरस्कारों की घोषणा की।

जूरी में फरहत अहसास, ईरा झा, राजी पी. श्रीवास्तव, देवेन्द्र चिंतन, शमीम अख्तर, गोविन्द सिंह, उषा राय, ओआर नियाजी, सलमा सुल्तान, पामेला भगत, अरूण चड्ढा, शोभा सोमन, अन्नु आनंद शामिल थे।

रफी मोहम्मद शेख की स्टोरी ‘सब पत्थरदिल’ को प्रिंट हिन्दी में सर्वश्रेष्ठ ह्यूमन इंट्रेस्ट स्टोरी माना गया। अब रफी नेशनल अवार्ड के लिए नामांकित किए हैं। रफी मोहम्मद शेख को पूर्व में चार बार गोपीकृष्ण गुप्ता श्रेष्ठ रिपोर्टिंग अवार्ड सहित राजेन्द्र माथुर रिपोर्टिंग व संपादन अवार्ड मिल चुका है। उन्हें विकास संवाद द्वारा प्रदेशस्तरीय फेलोशिप भी मिल चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Mahesh Sharma

    March 16, 2011 at 9:12 am

    Shabash,
    Rafi Tumne hamara bhi sina choda kar diya . mehnat ek din rang lati hai.jana tumko use manzil tak jiske aage rah nahi.
    aneko ashish

  2. Sushma

    March 17, 2011 at 1:38 am

    बहुत बढ़िया रफ़ी… बधाई

  3. sadaab hameed

    March 19, 2011 at 2:29 pm

    khuda aapko is kadar ataa kare shohrat ki
    aapke naam ke aage kisi ka naam n ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...