दैनिक भास्कर, भोपाल में कार्यरत देवेंद्र भटनागर को प्रमोट किया गया है. उन्हें प्रथम पेज का इंचार्ज बना दिया गया है. पहले पन्ने की जिम्मेदारी अब उनके ऊपर रहेगी. देवेंद्र की जगह दैनिक भास्कर, इंदौर में कार्यरत डीएनई योगेश दुबे को लाया गया है. वे देवेंद्र की जगह डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे. माना जा रहा है कि यह फेरबदल अखबार के तेवर को मजबूती देने के लिए किया गया है.











