Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भूपेन हजारिका को चोर बताने वाले संपादक के खिलाफ भड़के लोग

आम तौर पर दोस्त बनाने वाला सोशल नेट वर्किंग साइट फेसबुक पूर्वी राज्य असम में विवाद का कारण बन गया है। लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और कई लोग तो फेस बुक पर इस राज्य में प्रतिबंध लगाने की भी बात कर रहे हैं। दरअसल,  हुआ यह कि एक स्थानीय न्यूज चैनल के संपादक ने अपने फेस बुक पर राज्य के ताई अहोम समुदाय की महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने के साथ दादा साहेब फाल्के तथा पद्म भूषण से सम्मानित संगीतकार डा. भूपेन हजारिका को चोर कह दिया, जिसके बाद ताई अहोम समुदाय भड़क गया।

आम तौर पर दोस्त बनाने वाला सोशल नेट वर्किंग साइट फेसबुक पूर्वी राज्य असम में विवाद का कारण बन गया है। लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और कई लोग तो फेस बुक पर इस राज्य में प्रतिबंध लगाने की भी बात कर रहे हैं। दरअसल,  हुआ यह कि एक स्थानीय न्यूज चैनल के संपादक ने अपने फेस बुक पर राज्य के ताई अहोम समुदाय की महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने के साथ दादा साहेब फाल्के तथा पद्म भूषण से सम्मानित संगीतकार डा. भूपेन हजारिका को चोर कह दिया, जिसके बाद ताई अहोम समुदाय भड़क गया।

समुदाय से जुड़े संगठनों ने न्यूज लाइव के संपादक अतनु भुयां को सजा देने की मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए और कई इलाकों में इस टेलीविजन का प्रसारण को रोक दिया गया। सड़कों पर उतर चुके संगठन फेसबुक को माध्यम बना कर किसी समुदाय और व्यक्ति विशेष को आहत करने के बनते रिवाज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सभी संगठन विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की राह देख रहे हैं।

इन संगठनों का कहना है कि मुख्यमंत्री भी अहोम समुदाय से हैं और वे इस पूरे मामले पर क्या रूख अपनाते हैं इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इधर भूपेन हजारिका को चोर कहने पर कई अन्य संगठनों के साथ अखिल असम अनुसूचित जाति छात्र संघ ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। संगठन ने न्यूज लाइव प्रबंधन से अतनु को हटाने की मांग की है। संगठन के सचिव नित्यानंद दास ने कहा है कि भूपेन हजारिका जैसी राष्ट्रीय शख्सियत पर ऐसे समय में अभद्र टिप्पणी की गई है, जब वे मुंबई के अस्पताल में जीवन-मौत के बीच झूल रहे हैं।

गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Pushkar Sinha

    August 5, 2011 at 4:35 am

    भूपेन हजारिका जी का सबसे प्रचलित गीत ओ गंगा बहती है क्यों (ओ गोंगा तोमी) सीधे सीधे 1936 के एक अंग्रेजी गीत दे रिवर से उठाया हुआ धुन है. यू ट्यूब पर ये गीत उप्लब्ध है. अगर 1936 के इस गीत को सुनें तो साफ लगेगा कि भूपेन हजारिका ने उसी धुन को असमिया, बांगला और अंग्रेजी में अपना गीत बना कर गा दिया ह .

  2. Pushkar Sinha

    August 5, 2011 at 4:38 am

  3. Pushkar Sinha

    August 5, 2011 at 4:42 am

    यूट्यूब पर पॉल रॉबसन के 1936 के इस धुन को सुनें. फिर भूपेन हजारिका के सबसे प्रचलित गीत ओ गंगा बहती है क्यों को सुनें. सच्चाई सामने आ जाएगी. मेरे समझ से इसे चोरी ही करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...