भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ”निरहुआ” को जान से मारने की धमकी मिली है। निरहुआ को ये धमकी सतीश भाविस्कर नामक निर्माता ने दी है। उसने निरहुआ की फिल्मों को मुंबई में नहीं चलने देने की धमकी भी दी है। भोजपुरी सुपर स्टार निरहुआ ने बताया कि इन दिनों मैं दक्षिण के यमन में अपनी नई फिल्म ”निरहुआ मेल” की शूटिंग कर रहा हूँ। आज से दस दिन पहले मो. नं. -9967878630 से सतीश भाविस्कर नामक युवक ने मुझे फोन किया और खुद को निर्माता बताया।
निरहुआ ने बताया कि फिर उसने मुझसे अपनी फिल्म के लिए डेट्स देने की बात की तो मैंने कहा कि सर मेरे अगले दो साल तक के डेट्स आपको दे सकता हूँ। इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए उसने मुझसे डेट नहीं देने की बात पर 1 करोड़ रूपये देने को कहा, और जान से मारने की धमकी दी, तो मैंने कहा क्यों, तो उसने कहा नहीं दोगे तो मुंबई में फिल्म प्रदर्शित नहीं होने दूँगा। मैंने सोचा कोई सरफिरा होगा, सो भूल गया। लेकिन उसने मेरे निर्माता अभय सिन्हा, आलोक कुमार व दुर्गा प्रसाद को धमकी दे डाली कि निरहुआ को लेकर फिल्म बनायेंगे तो मुम्बई में रिलीज नहीं होने दूँगा।
निरहुआ ने कहा कि इतना ही नहीं उसने स्टूडियो मालिक दुर्गा प्रसाद को मेरे फिल्मों के गाने रिकार्डिंग नहीं करने की बात की, ऐसा नहीं करने पर स्टूडियों में तोड़-फोड़ करने की धमकी दी। उसने मेरे म्यूजिक डायरेक्टर राजेश-रजनीश को भी धमकी दी। जब मुझे इसकी सूचना इन लोगों ने दी तो मुझे लगा कि ये कोई सरफिरा नहीं है, बल्कि वे सचमुच नुकसान पहुँचाना चाहता है और अपनी बात को अंजाम देने व मेरा नुकसान करने लग गया है, तो मैंने यमन पुलिस थाना में उसके ऊपर मामला दर्ज करवाया है। उसने मेरे जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म दुश्मनी को मुंबई में रिलीज नहीं होने देने की भी धमकी दी है।












amarendra yadav
April 19, 2011 at 6:11 am
bhai darne ki jarurat nahi hai .ham log aapke sath hai