Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भ्रष्‍ट मीडिया‍कर्मियों का भी बहिष्‍कार करें अन्‍ना के लोग : महेश भट्ट

सुप्रसिद्ध फिल्‍मकार महेश भट्ट ने भ्रष्‍टाचार के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन की अगुवाई करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से उन मीडिया घरानों तथा मीडियाकर्मियों का बहिष्‍कार करने की अपील की है जो खुद भ्रष्‍टाचार में संलिप्‍त हैं. महेश भट्ट ने आज यहां यूनीवार्ता संवाददाता के साथ बातचीत में कहा कि भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने के लिए आंदोलन चलाने वाले अग्रणी रहने वाले कई सामाजिक कार्यकर्ता प्रचार के इतने भूखे हैं कि वे उन चैनलों के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लेते हैं, जिनमें काम करने वाले शीर्ष मीडियाकर्मियों पर भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त होने के आरोप लग रहे हैं.

उन्‍होंने एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार चैनल की शीर्ष पत्रकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उक्‍त पत्रकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जाने से कोई परहेज नहीं करते जबकि सबको उस पत्रकार की असलियत पता है. उन्‍होंने सवाल किया कि भ्रष्‍टाचार को लेकर आंदोलन चलाने वाले और अपने को ईमानदार होने का अहंकार पालने वाले ऐसे में इन सामाजिक कार्यकर्ताओं की नैतिकता उस समय कहां चली जाती है, जब वे ऐसे पत्रकार और मीडिया हाउस के कार्यक्रमों में पूरी खुशी के साथ हिस्‍सा लेते हैं.

श्री भट्ट ने कहा कि उन्‍हें गांधीवादी समाजसेवी अन्‍ना हजारे की अगुआई में चल रहे आंदोलन में शामिल लोगों में यह अहंकार है कि सबसे ईमानदार और पाक-साफ वे लोग ही हैं. ऐसे में सवाल यह उठता ही है कि अगर ये लोग भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे राजनीतिक नेताओं का बहिष्‍कार कर रहे हैं तो ये लोग उन मीडियाकर्मियों एवं मीडिया घरानों का बहिष्‍कार क्‍यों नहीं करते जिनकी पेशेगत ईमानदारी पर सवाल उठ रहे हैं और जिनके भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त होने के आरोप लग रहे हैं. साभार : यूनीवार्ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek sharma

    April 23, 2011 at 3:33 pm

    IAS aur IPS ke baad media wale bhi apnee chal achal sampatti ki ghoshna kare…..Abhishek sharma
    http://www.exultvision.blogspot.com

  2. manish kumar mishra

    April 25, 2011 at 7:30 am

    sabse pahlee aaryan patna par tala lagee,taki aab kisi mahila ko bandhak na bana sake.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...