दिल्ली की खबरों में रुचि रखने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि दिल्ली की अपनी मैग्जीन ‘आज की दिल्ली’ मई महीने के पहले सप्ताह में लांच हो रही है। जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क की सहायक कंपनी गंगा मीडिया सोल्यूशंस मई के पहले सप्ताह में मासिक मैग्जीन ‘आज की दिल्ली’ शुरू करने जा रही है। ये मैग्जीन दिल्ली, एनसीआर की अपनी मैग्जीन होगी। जिसके मुद्रक, प्रकाशक व संपादक योगराज शर्मा होंगे।
श्री शर्मा के अनुसार अब तक कि सभी पत्रिकाएं या तो नेशनल हैं, या फिर लोकल। दिल्ली की अपनी न्यूज मैग्जीन के रुप में इसे लांच किया जा रहा है। मई के पहले सप्ताह में ये मैग्जीन बाजार में आ जाएगी। जिसमें राजनीति, मनोरंजन, अपराध, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एजुकेशन, हेल्थ, फीचर, इंटरव्यू व धर्म कर्म आदि सभी विषयों का कंटेंट रहेगा।
इसमें खास बात ये रहेगी कि इसमें लिखने के लिए दिल्ली के सभी वरिष्ठ पत्रकारों को खुला निमंत्रण दिया गया है। अच्छी रोचक सामग्री भेजने वालों को उचित मानदेय भी देने की व्यवस्था है। मैग्जीन का मुख्यालय बाहरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रहेगा। पत्रकार व लेखक अपनी रचनाएं भेजने के लिए संपादक योगराज शर्मा से उनके मेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। प्रेस रिलीज











