सूचना है कि दैनिक भास्कर ग्रुप में कार्यरत मदन अवस्थी ने राज एक्सप्रेस, जबलपुर में बतौर असिस्टेंट जनरल मैनेजर- सेल्स ज्वाइन किया है। इसी तरह कृष्ण कुमार दुबे ने जबलपुर में राज एक्सप्रेस में ब्रांड और प्रमोशन विभाग में बतौर असिस्टेंट मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया है। इससे पहले वे जबलपुर में ही अंकित एडवर्टिजमेंट में एक वर्ष से बतौर इंचार्ज (आपरेशन जबलपुर) थे।
दूसरी खबर मेरठ से है। यहां दैनिक जागरण में विज्ञापन विभाग में कार्यरत शरद त्रिपाठी ने मेरठ में ही इंडियन एक्सप्रेस में बतौर मैनेजर ज्वाइन किया है।
शरद दैनिक जागरण, मेरठ में लंबे समय से कार्यरत थे और अपने बेहतरीन काम के बदौलत लगातार सफलताएं हासिल करते रहे।
नई पारी के लिए मदन अवस्थी, कृष्ण कुमार दुबे और शरद त्रिपाठी को शुभकामनाएं।











