Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मनोज तिवारी का सामने वाली से नैना चार हो गइल

तिवारीभोजपुरी फिल्मों के इतिहास में पहली बार चाचा और भतीजा एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर नायक बने नजर आयेंगे। फिल्म का नाम है ‘सामने वाली से नैना चार हो गइल’। जी हां! भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी तथा उनके भतीजे उत्तम कुमार को एक साथ बतौर नायक लाकर इतिहास बनाने जा रहे हैं चर्चित फिल्मकार रमेश नैयर अपनी फिल्म ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ के ज़रिये। इस फिल्म में चाचा और भतीजा की नायिकाएं होंगी नवोदित लीजा मलिक और अनुमिता सुमन तथा साथ में होंगे दमदार कलाकार शक्ति कपूर, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा, विकास सिंह व बृजेश त्रिपाठी। इस फिल्म को निर्देशित करेंगे चर्चित निर्देशक हैरी फर्नांडीज।

तिवारीभोजपुरी फिल्मों के इतिहास में पहली बार चाचा और भतीजा एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर बतौर नायक बने नजर आयेंगे। फिल्म का नाम है ‘सामने वाली से नैना चार हो गइल’। जी हां! भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी तथा उनके भतीजे उत्तम कुमार को एक साथ बतौर नायक लाकर इतिहास बनाने जा रहे हैं चर्चित फिल्मकार रमेश नैयर अपनी फिल्म ‘सामने वाली से नैना चार हो गईल’ के ज़रिये। इस फिल्म में चाचा और भतीजा की नायिकाएं होंगी नवोदित लीजा मलिक और अनुमिता सुमन तथा साथ में होंगे दमदार कलाकार शक्ति कपूर, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अवधेश मिश्रा, विकास सिंह व बृजेश त्रिपाठी। इस फिल्म को निर्देशित करेंगे चर्चित निर्देशक हैरी फर्नांडीज।

पवन शिवम् प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं कमलेश मेहता, मनोज सेंगल और नरोत्तम नैयर। जबकि गीतकार प्रमोद पाण्डे, संगीतकार लाल सिन्हा और फिल्म के लेखक हैं सुरेन्द्र मिश्रा। ‘सामने वाली से नैना चार हो गइल’ का शानदार मुहूर्त मुंबई के जुहू स्थित पांच सितारा होटल नोवाटेल में किया गया तो निर्माता रमेश नैयर एवं उनकी फिल्म की पूरी टीम को बधाई देने भोजपुरी के साथ हिन्दी इण्डस्ट्री के दिग्गज भी जमा हो गये। रमेश नैयर तथा मनोज तिवारी को बधाई देनेवालों में लारेंस डिसूजा, शकील नूरानी, प्रेम चोपड़ा, केसी बोकाडिया, सावन कुमार, शक्ति कपूर, टीनू वर्मा, अभय सिन्हा, असलम शेख, मधुसूदन शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमार पाण्डेय, एडवोकेट नागेश मिश्रा, धीरज कुमार, कुमार मोहन, शेफाली सक्सेना, उर्वशी चौधरी, उर्मिला, निशा तथा अन्य शामिल थे।

इस अवसर पर क्लैप दिया जाने माने निर्देशक लारेंस डिसूजा ने, कैमरा ऑन किया शक्ति कपूर ने, नारियल फोड़ा टीनू वर्मा ने और मुहूर्त शॉट मेगा स्टार मनोज तिवारी, लिजा मलिक और अनुमिता सुमन पर फिल्माया गया। संचालन किया प्रेम भाटिया ने। इस अवसर रमेश नैयर ने कहा कि यह फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडीज तथा नायक मनोज तिवारी की जमकर तारीफ की और कहा कि ‘सामने वाली से नैना चार हो गइल’ एक इतिहास बनायेगी। फिल्म के निर्देशक हैरी फर्नांडीस ने मनोज तिवारी तथा रमेश नैयर की तारीफ की और कहा कि ‘सामने वाली से नैना चार हो गइल’ की टीम भोजपुरी की एक बेस्ट टीम है। भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि रमेश नैयर, हैरी फर्नांडीज की टीम एक और बेहतरीन भोजपुरी सिनेमा का सपना साकार करने जा रही है। मनोज तिवारी ने अपने भतीजे उत्तम कुमार का हौसला बढ़ाया और कहा कि सिनेमा में आपको एक नया मुकाम बनाना है और हमारा नाम रोशन करना है। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. durgesh750

    February 7, 2011 at 5:51 am

    kay hindushat me sbhi log sahi hai kitano ka to betan tak nahi diya gaya. snat kabir nagar ke chif ko to english tak nahi aati pir bhi unahe chap bana diya gaya. inke aane ke bad unhone comeputer opter ko bhi nikal penka aur na hi usaki 5 mahine ki sailari hi di.

  2. gulshan saifi

    February 7, 2011 at 1:55 pm

    manoj tiwari ne desh mai rahkar apni state k liye jo kaam kiya .hai aaj manoj tiwari bihar ki or logo ka dhyan khichne mai safa l rahe hai . manoj ek achhe ek actor k sath sath achhe insan b hai . bhartiyata ki jhalak manoj k vayvahar mai dekhne ko milti hai.

  3. adil azizs

    February 8, 2011 at 4:47 pm

    यशवंत साहेब आप की वेबसाइट के वेब/सिनेमा पेज मे केवल भोजपुरी फिल्मो की जानकारी दी गयी है क्या ये साईट केवल खास वर्ग के लिए है या राष्ट्रिय | मुझे भोजपुरी सिनेमा से कोई दिक्कत नहीं है बल्कि मुझे ख़ुशी होती है क ये industry फल फुल रही है लेकिन मुझे पुरे देश के सिनेमा की जानकारी चाहिए |
    आदिल अज़ीज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...