Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

मनोज तिवारी को भोजपुरी रतन सम्‍मान

भोजपुरी गायक व सिने सुपर स्टार मनोज तिवारी को पूर्वांचल एक्सप्रेस और भोजपुरी संसार पत्रिका समूह ने भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्म के माध्यम से विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार करने हेतु दिया गया. कुछ माह पूर्व पूर्वांचल ने भोजपुरी रतन के चुनाव के लिए एक सर्वे कराया था, जिसमे 25 भोजपुरी रतन व भोजपुरिया विभूति का चुनाव किया गया. उसमे मनोज तिवारी के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी सहमति जताई थी.

भोजपुरी गायक व सिने सुपर स्टार मनोज तिवारी को पूर्वांचल एक्सप्रेस और भोजपुरी संसार पत्रिका समूह ने भोजपुरी रतन सम्मान से सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्म के माध्यम से विश्व स्तर पर भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार करने हेतु दिया गया. कुछ माह पूर्व पूर्वांचल ने भोजपुरी रतन के चुनाव के लिए एक सर्वे कराया था, जिसमे 25 भोजपुरी रतन व भोजपुरिया विभूति का चुनाव किया गया. उसमे मनोज तिवारी के लिए सबसे ज्यादा लोगों ने अपनी सहमति जताई थी.

मनोज तिवारी को यह सम्मान पूर्वांचल एक्सप्रेस व भोजपुरी संसार के कुलदीप श्रीवास्तव, मीडिया क्लब ऑफ़ इंडिया के आनंद प्रकाश और जाने माने भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक ने संयुक्त मनोज रूप से प्रदान किया. मनोज तिवारी के बिग बॉस से निकलने के बाद भी पूर्वांचल ने भोजपुरिया प्रदेश में एक सर्वे कराया था, जिसमे लोगों से यह पूछा गया था कि आप किसको सबसे ज्यादा पसंद करते हैं – सलमान खान या मनोज तिवारी. तो इसमें भी मनोज तिवारी ने बाजी मार ली और वह सलमान खान पर बीस साबित हुए.

इसी सर्वे में यह भी पूछा गया था कि क्या मनोज तिवारी बिग बॉस के घर के अंदर भोजपुरी का प्रचार-प्रसार किये तो कुछ लोग मायूस भी थे कि  उन्होंने वहाँ पर बहुत कम भोजपुरी बोली या भोजपुरी गाना कम गया. पर अधिकतर लोगों का यही कहना था कि मनोज तिवारी ने बिग बॉस के अंदर जो छठ पूजा की, वह एक तरह से भोजपुरी का ही प्रचार-प्रसार है. और बिग बॉस के घर में छठ पूजा करना भोजपुरी भाषियों के लिए एक ऐतिहासिक घटना ही थी. सर्वे में अधिकतर लोगों का यह भी कहना था कि मनोज तिवारी को वोट कम नहीं मिले थे. उनको एक साजिश के तहत  निकाला गया था. इस बात को लेकर भोजपुरिया समाज में बहुत रोष है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ashwini kumar sharma

    January 10, 2011 at 3:27 pm

    मनोज भईया को भोजपुरी रतन सम्मान भोजपुरी भाषा का सम्मान है..इन्हें मैं करीब 15 सालों से जानता हूं जब ये बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ा करते थे..मुझे याद है यूनिवर्सिटी में इन्होंने कई ऐसे गीत लिखे और गाए जो तब भी सुपरहिट हुए और आज सिर चढ़ कर बोल रहे हैं …बनारस के घाटों में इन्होंने गाते हुए भोजपुरी भजन सम्राट की उपाधि पायी .15 साल पहले भी इन्हें सुनने वालों की कोई कमी नहीं थी और आज तो इनके करोड़ों चाहने वाले हैं..इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के क्षेत्र में तो क्रांति लाकर रख दी ..इनकी वजह से एक बार फिर से हर तरफ भोजपुरी फिल्में बनने लगी …मनोज भईया इस मुकाम पर हैं जहां इनके कॉलेज के हर दोस्त को फक्र है …आप बस ऐसे ही दुनियां भर के सम्मान पाते रहें ..इसके लिए हम प्रार्थना करते है…

    अश्विनी शर्मा
    एंकर-प्रोड्यूसर टीवी9
    मुंबई
    09930414528

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...