दैनिक जागरण, देहरादून में सीनियर सब एडिटर मनोज कुमार श्रीवास्तव के बारे में सूचना मिली है कि उनका तबादला दैनिक जागरण, हल्द्वानी के लिए कर दिया गया है. मनोज 9 अक्टूबर को हल्द्वानी आफिस ज्वाइन करेंगे. वे देहरादून में लोकल डेस्क पर काम कर रहे थे.
दैनिक जागरण, अलीगढ़ में कार्यरत रिपोर्टर मयंक त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अमर उजाला, बरेली में बतौर सब एडिटर / रिपोर्टर ज्वाइन किया है. मयंक मेरठ के रहने वाले हैं.
अमर उजाला, बरेली के फोटोग्राफर कुमार संजय का तबादला नोएडा किया गया है. कहा जा रहा है कि उनकी भी बरेली के आरई से नहीं निभी. संजय बरेली से पहले अमर उजाला, जम्मू में थे.
पटना से खबर है कि राष्ट्रीय सहारा में कार्यरत करेस्पांडेंट किशोर केशव को जबर्दस्त तरक्की देते हुए सेकेंड मैन बना दिया गया है. बताया जा रहा है कि वे हरीश पाठक के बाद नंबर दो की हैसियत में होंगे. वे रिपोर्ट हरीश पाठक को करेंगे. ज्ञात हो कि न्यूज एडिटर उदय मिश्रा के इस्तीफा देकर प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर ज्वाइन करने के कारण एनई का पद खाली था. किशोर केशव का डिजीगनेशन जूनियर एक्जीक्यूटिव वर्कर का बताया जा रहा है. इस खबर की भी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.












Sanjeev Sharma
October 11, 2010 at 11:32 pm
Mayank Bhai PARESHAN hone ki jarurat nahin hai ………… jis tarah aapne ETV ka naam Uttrakhand main roshan kiya ……. wo kabile tareef tha …….. aap aaj bhi ELECTRONIC MEDIA ka badshah hai or rehenge ……
Sanjeevani Media Services
http://www.sanjeevanimedia.com
http://www.voiceofpress.com