: 27 सितम्बर को संपादक प्रकाश पोहरे को पुरस्कृत करेंगे राज्यपाल : महाराष्ट्र सरकार ने शेतीमित्र (किसानों का मित्र) अवार्ड विदर्भ से प्रकाशित मराठी साप्ताहिक ‘कृषकोन्नती’ को देने की घोषणा की है. कृषि आधारित इस साप्ताहिक का प्रकाशन विदर्भ पब्लिकेशन, नागपुर के द्वारा किया जाता है. नागपुर में 27 सितम्बर को राज्यपाल ‘कृषकोन्नती’ के सीएमडी एवं प्रमुख संपादक प्रकाश पोहरे को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे.
इस साप्ताहिक को प्रकाशित करने वाला विदर्भ पब्लिकेशन इसके अलावा मराठी दैनिक ‘देशोन्नती’ और हिन्दी दैनिक ‘राष्ट्रप्रकाश’ का प्रकाशन भी करता है. पुरस्कार पाने वाला साप्ताहिक ‘कृषकोन्नती’ महाराष्ट्र में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देता है. कृषकोन्नती खेती का प्रचार-प्रसार करने वाला महाराष्ट्र का पहला साप्ताहिक है. पुरस्कार पाने वाले विदर्भ प्रकाशन के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ प्रकाश पोहरे किसानों के हित के लिए वर्षों तक संघर्ष किया है.
प्रकाश पोहरे को दो दर्जन से ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं. प्रकाश पोहरे सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने के साथ कई संस्थाओं के अध्यक्ष भी हैं. दो दर्जन देशों की यात्रा कर चुके पोहरे ने हिन्दी व मराठी में कई किताबें भी लिखी हैं. बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रकाश पोहरे का जन्म 17 मार्च 1954 को महराष्ट्र के अकोला जिले में हुआ था. प्रकाश पोहरे ने बीकॉम के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी किया है.












Nikku
November 18, 2010 at 8:53 am
congrate