Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

महाराष्‍ट्र के सूचना आयुक्‍त रामानंद तिवारी निलंबित

महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायण ने गुरुवार को राज्य के सूचना आयुक्त रामानंद तिवारी को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि तिवारी ने आदर्श हाउसिंग घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता के लिए पद छोड़ने के सरकारी आदेश को मानने से इनकार कर दिया था।

महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायण ने गुरुवार को राज्य के सूचना आयुक्त रामानंद तिवारी को निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि तिवारी ने आदर्श हाउसिंग घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता के लिए पद छोड़ने के सरकारी आदेश को मानने से इनकार कर दिया था।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया ‘राज्यपाल ने सूचना का अधिकार कानून की धारा 17.2 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।’ इस धारा के तहत राज्यपाल अधिकारी को सस्पेंड कर सकते हैं और अगर जरूरी हो तो जांच के दौरान उन्हें ऑफिस आने से भी रोक सकते हैं। यह वाकया तब पेश आया है जब दो दिन पहले ही राज्यपाल ने पूर्व नौकरशाह को पद से हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट को सौंपा था।

बहरहाल, रामानंद तिवारी ऑफिस आते रहे और कहा कि वह मंत्रिमंडल द्वारा गवर्नर को दी गई अपने निलंबन की सिफारिश को चुनौती देंगे। एक अन्य रिटायर आईएएस अधिकारी सुभाष लाला ने इस महीने की शुरुआत में राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। लाला पर भी आदर्श घोटाले में शामिल होने का आरोप था।

आदर्श सोसायटी मामले में धीमी जांच के लिए बंबई हाई कोर्ट की ओर से की गई कड़ी आलोचना के बाद सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि वह अगले हफ्ते इस मामले में एफआईआर दर्ज करने को तैयार है। इसमें सेना के कुछ रिटायर अधिकारियों और कुछ नेताओं को नामजद किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्रालय द्वारा मुंबई में आदर्श हाउसिंग सोसाइटी की बिल्डिंग को ध्वस्त किए जाने का आदेश देने के बाद, रक्षा मंत्री एके एंटनी ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले में सीबीआई रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही कोई फैसला लेंगे।

सीबीआई इस बात की सिफारिश करेगी कि एक संवेदनशील नौसैनिक अड्डे के पास बनाया गया भवन क्या सुरक्षा के लिए खतरा है। सीबीआई बताएगी कि इस भवन को ध्वस्त कर दिया जाए या इसे सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए रक्षा मंत्रालय को सौंप दिया जाए। साभार : भाषा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    January 21, 2011 at 12:19 pm

    चोरी और सीनाजोरी , सभी भ्रष्टों ने अपने – अपने बाल बच्चों के नाम फ़्लैट ले लिया । जांच में नाम आ जाने के बाद भी इन्हें शर्म नही आती , अब क्या जब जनता चोर -चोर कह कर लाठी लेकर दौडायेगी तब ये सुधरेंगे । अच्छा होता गिराने की बजाय , आदर्श के फ़लैट को जप्त करके सेना या शहिद हुये जवानों के परिवार को दे दिया जाय , ताकी पुस्त दर पुस्त वह याद दिलाये की ये भ्रष््टाचार की सम्पति थी जिसे जप्त किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...