खुद को शिव-पार्वती का बेटा बताता है. कहता है कि उसे सपने में राम ने आकर दर्शन दे दिया है. जितने भी भगवान-देवियां हैं, सब इसकी परिचित हैं. यह सब दावा करने वाला ढोंगीबाबा अकल से बिलकुल शून्य नजर आ रहा है पर यह दावा करता है लोगों के दुखों को दूर करने का. और, लोग हैं कि चले आते हैं मुंह उठाये, मुक्ति की चाह में.
कम पढ़े-लिखे ग्रामीण इस ढोंगीबाबा के चक्कर में आ जाते हैं. और यह ढोंगीबाबा उनकी भावनाओं का जमकर दोहन करता है. हद तो तब हो जाती है जब वह इलाज करने के नाम पर महिलाओं को लात और हाथ से पीटता है. पिटती महिलाएं रोती-चिल्लाती हैं पर ढोंगी बाबा पर कोई असर नहीं. वह यह सब ऐसे करता है जैसे उसे इसका लाइसेंस मिला हो. यह ढोंगी बाबा भूत प्रेत उतारने के नाम पर भीड़भाड़ के बीच महिलाओं की लात घूसों से पिटाई करता है. रातोरात करोड़पति बनाने का सपना दिखाकर मोटी रकम अपने यहां चढवा लेता है.
बाबा खुद का पता पाताल लोक बताता है.
पर हम बताते हैं इस ढोंगी बाबा का असली पता-ठिकाना. यह उत्तर प्रदेश के औरैया जिला के पन्हर गांव में पाया जाता है. वह खुद को भूतों का विशेषज्ञ बताता है. बाबा का कहना है कि भूत चाहे जैसा भी हो, वे उसकी शक्ल देखकर भाग जाते हैं. बाबा पिछले एक माह से गांव के अपने घर में भोली भाली जनता को बेवकूफ बना रहा है, उनकी लात और घूसों से जमकर पिटाई कर रहा है और भूत भगाने के नाम पर जमकर धन उगाही भी कर रहा है. बाबा का कहना है कि भगवान राम ने उसे रामबाण दिया है और कृष्ण ने दिया है सुदर्शन चक्र. सन्तोषी माता ने उसे त्रिशूल दिया है. खुद को भगवान शंकर का पुत्र बताता है और पाताल लोक को अपना पता. ढोंगीबाबा जिस जगह अपनी करतूतों को अंजाम दे रहा है, वहां से थाना महज कुछ ही दूर पर है पर पुलिस इस सबसे बेखबर है. बाबा अपने घर में महफिल सजाता है और लड़कियों से नाच गाना कराता है. बाबा जब मस्त होता है तो फिर उन्हीं लड़कियों और महिलाओं का भूत उतारता है.
बाबा की करतूत देखने के लिए इन वीडियो को देखें, क्लिक करें-
ढोंगी बाबा- महिला की लात से पिटाई पार्ट एक
ढोंगी बाबा- लड़की की हाथ से पिटाई पार्ट दो
ढोंगी बाबा- खुद के बारे में बड़े बड़े दावे पार्ट तीन
औरैया से सुरेश मिश्रा की रिपोर्ट












Pratima Rai
August 20, 2011 at 3:43 pm
hahahaha aise kai baba hindustaan mein base hue hain..aur humari so called padhi likhi janta….aise babaon ke bade bhakt hote hain…..actually janta deserves it….apni kiye pe jutte bhi khud ko hi padte hain….
:P;)
Pratima Rai
August 20, 2011 at 3:47 pm
hahaha aise kai baba poore hindustan mein paye jaate hain aur humari so called educated janta aye din apne dukhon ko door bhagane ke liye inke pass chalijaati hai….acha hai padte hain jutte inhe to…kaam hi aise karte hain…apne ache bure ka kisko nahi pata hota???? 😛 😉
Anant singh
August 20, 2011 at 4:07 pm
mahilao se mar pit karne wala baba isliye nahi pita kyuki aap jaise log inko badhawa aur chadhawa de rahe ho….camera baad me chalate laat pehle chalate to insaan kahlate na…mahilaye pit rahi hai aur aapko khabar ki padee hai, shaq ho rha hai ki aap mard bhi ho….chullu bhar panee me doob maro.
Megha Tyagi
September 28, 2011 at 6:52 pm
ye hai bharat ki andhi janta….. jise apne andh vishwas ke aage kuch or nazar nahi aata hai… or ye sirf anpadh log hi nhi hai padhe likhe logo ka bhi yahi haal hai, or kuch yahi haal Indian Govt. ka bhi hai, jo marti hai or aam janta sahti jati hahi… but very well saying apne kiye pe jutte bhi khud ko hi padte hai….