एक गासिप है महुआ से. शीर्ष लेवल की. महुआ के मालिक पीके तिवारी ने कई तिवारीजी लोगों को टाइट किया है या किनारे कर दिया है. महुआ इंटरटेनमेंट में अजय तिवारी हुआ करते हैं. पुराने आदमी हैं. तिवारी जी के काफी करीबी हैं. कुछ लोग तिवारी तिवारी सरनेम होने के कारण एक ही परिवार का कहते हैं. हो भी सकते हैं. खबर है कि पीके तिवारी ने अजय तिवारी को हटा दिया है. हटा दिया है या किनारे कर दिया है, ये कनफर्म नहीं हो रहा है.
एक और तिवारी जी हैं महुआ इंटरटेनमेंट में. पंकज तिवारी. ये महुआ इंटरटेनमेंट में पूरा एक्जीक्यूशन देखते थे. पीके तिवारी के राइटहैंड माने जाते थे. लेकिन जबसे भूपेंद्र नारायण सिंह भुप्पी राइटहैंड बन गए हैं, पुराने सभी राइटहैंड को तिवारी जी राइट करने लगे हैं. इसी क्रम में पंकज तिवारी को पीके तिवारी ने दौड़ा लिया और चुपचाप सेल्स में बैठकर काम करने को कह दिया है. सूचना है कि महुआ मुंबई आफिस से उर्विका को हटा दिया गया है. ये सीनियर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर थीं. कहते हैं कि उर्विका की विदाई के पीछे भी तिवारी जी हैं. अब चर्चा क्रिएटिव हेड पार्थो डे को लेकर हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इनके भी दिन गिने चुने रह गए हैं. जिस स्पीड से तिवारी जी लोगों को निपटाने के लिए कुख्यात हैं, उस स्पीड के मुताबिक अब पार्थो के दिन लदने वाले हैं.
चेतावनी : कानाफूसी कालम की खबरें चर्चाओं और अफवाहों पर आधारित होती हैं, इसलिए इसे खबर नहीं बल्कि कानाफूसी ही मानना चाहिए. जो इसे खबर मानकर अपने दिल पर लेंगे, उनसे माफी और जो बेखबर होकर बाखबर होंगे, उन्हें सलाम. आप भी अपने संस्थान की सच्ची-पक्की-कच्ची कानाफूसी हम तक पहुंचा सकते हैं, [email protected] पर मेल करके.












मदन कुमार तिवारी
May 4, 2011 at 2:06 pm
इस पीके तिवारी को कोई पीके हीं टाईट करेगा । लगता है हमारे राजू मिश्रा जी से इसकी भेट नही हुई है ।