: पद्माकर पांडेय जनसंदेश से जुड़े : मिड डे से मार्केटिंग हेड नेविल बस्तावाला ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले तीन सालों से मिड डे से जुड़े हुए थे. वे कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. बस्तावाला ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल पहले एड एजेंसी एडवरटाइजिंग एवेन्यू के साथ की थी. वे मुद्रा, वाल्ट डिजनी टीवी, एचएसबीसी और निकलोडियन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिन्दी चेतना, लखनऊ से रिपोर्टर पद्माकर पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे मेडिकल बीट कवर करते थे. उन्होंने अपनी नई पारी लखनऊ से शीघ्र प्रकाशित होने वाले जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है.











