मिस्र में मुबारक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन की आंच अब मीडिया पर भी पड़ने लगी है. इस प्रदर्शन की कवरेज कर रहे कई विदेशी पत्रकारों को भी अब निशाना बनाया जा रहा है. राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के आदेश के बाद कई पत्रकारों को हिरासत में भी ले लिया गया है. इनमें कई भारतीय चैनलों के पत्रकार भी शामिल हैं. इस जानकारी के बाद काहिरा में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि पत्रकारों ने अभी तक दूतावास से कोई संपर्क नहीं किया है, लेकिन अगर उन्हें मदद चाहिए तो हम उन्हें पूरी सहायता उपलब्ध करायेंगे.
मिस्र के भारतीय राजदूत आरएस स्वामीनाथ ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि भारत के टीवी पत्रकारों को जल्द से जल्द छुड़ाया जाय. इस संदर्भ में मिस्र के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है. विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय पत्रकारों को संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है.












amit mishra
February 4, 2011 at 8:42 am
अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री से अपील है मिस्त्र में भारतीय लोगो के साथ साथ पत्रकारों की भी रक्षा की जाए जो मिस्त्र में है -अमित मिश्रा GEN.secretary (9810755653 ) http://www.allindiajournalist.com
parveen chauhan
February 4, 2011 at 12:14 pm
पत्रकारो को बंधक बनाने से क्या सच्चाई दब जायेगी हमारे दोस्तो हम तुम्हारे साथ है