Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

मीडियाकर्मी की हरकत ने पत्रकारिता को किया शर्मसार, चोरी का मुकदमा

हरियाणा के जिले हिसार के अंतगर्त आने वाले उपमंडल बरवाला में टीवी24 चैनल के मीडियाकर्मी ने शुक्रवार रात को ऐसी औछी हरकत को अंजाम दिया, जिससे एक तरह से पूरे मीडिया पर लांछन लग गया। दरअसल शुक्रवार रात को टीवी चैनल के इस कैमरामैन द्वारा एक दुर्घटनाग्रस्त कार में से मोबाइल चुरा लिया गया। बाद में जांच के दौरान पकडे़ जाने पर बरवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर दिया गया है।

हरियाणा के जिले हिसार के अंतगर्त आने वाले उपमंडल बरवाला में टीवी24 चैनल के मीडियाकर्मी ने शुक्रवार रात को ऐसी औछी हरकत को अंजाम दिया, जिससे एक तरह से पूरे मीडिया पर लांछन लग गया। दरअसल शुक्रवार रात को टीवी चैनल के इस कैमरामैन द्वारा एक दुर्घटनाग्रस्त कार में से मोबाइल चुरा लिया गया। बाद में जांच के दौरान पकडे़ जाने पर बरवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को हिसार का दीपक, जो कि प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता है, टोहाना की तरफ से बरवाला की ओर आ रहा था। इस दौरान गैबीपुर के नजदीक बारिश के कारण उसकी वैगनार गाड़ी असंतुलित होते हुए पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जिस वक्त यह हादसा ह़ुआ उसी समय हिसार की ओर से आती हुई एक स्‍कार्पियो कार मौके पर रूकती है। स्‍कार्पियो में से तीन लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, अपने कैमरे सहित उतरते है तथा घटना की कवरेज करने लग जाते हैं। मौका पाकर उन तीनों में शामिल विजय श्योराण, जो कि पंचकूला में टीवी24 चैनल का बतौर कैमरामैन कार्यरत है, ने दुर्घटनाग्रस्त कार में से दीपक के मोबाईल पर हाथ साफ कर दिया।

मामले की जानकारी पाकर बरवाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जैसे ही दीपक ने अपने मोबाइल के चोरी होने की बात पुलिस कर्मियों को बताई तो मौके पर एकत्रित अपने आप को मीडियाकर्मी बताने वाले तीनों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों मीडियाकर्मियों को अन्य लोगों सहित थाने में ले आई। इस दौरान मौके पर खडे़ एक ग्रामीण ने दीपक व पुलिस को बताया कि विजय ने कार में से कुछ उठाया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दीपक के मोबाइल पर फोन किया तो मामले की पोल खुल गई तथा विजय की जेब से मोबाइल बज उठा। मोबाइल के बजते ही विजय की पोल खुल गई तथा दीपक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार्ड भी बरामद किया है जिसमें उसे कैमरा मैन दर्शाया गया है।

पुलिसकर्मियों पर झाड़ा रौब : मौके पर जिन लोगों ने अपने आप को चैनल का कर्मी बताया उनमें शामिल एक महिला, जो खुद को चैनल का ब्यूरो चीफ बता रही थी, ने अपना खूब रौब झाडऩे का प्रयास किया। महिला का कहना था कि वह पंचकूला में बैठे पुलिस के सब उच्च अधिकारियों को जानती है। तुम जो कर रहे हो वह सही नहीं है। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी एक नहीं मानी तथा आरोपी समेत सभी को थाने ले आई।

एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vikky

    September 19, 2011 at 1:35 pm

    yashwant jee apni naukari daw par lga kar yah coment de raha hun, kirpya mera naam nahi ujagar kijeyega, kyonki ashk apke najdiki hai or jati ke bhi hain.main jati ka pasi hun, lekin maine singh ladki se sadi ke hai, chuki mera titale singh hai esliye yah sampadak mujhe apni jati ka samjhata hai.
    yah to ghatna patrakarita ke liye kharab hai hi. es samband me agar kuch jyada janna hai ti aaiye, hindustan ke dhanbad karyalay men. yhan sampadak ki kargujariyana dekhate banege. yahan ka sampadak kon sa anaitik kam nahi karta hai es baat ko janiye. hindustani adhikari sabkuch janne ke baad bhi kuch karwai nahi karte hain.
    es sampadak ne to reportaron ko paresan kar diya hai gadi or sarab ki liye. es sampadak ko rooj sarab chahiye. main to ab tang aa gaya hun. wah raj-roj mujhse sarab ki mang karta hai or ghow jane or ranchi jane ke liye gadi. jhahan tak patrakarita ki baat hai to aap aap dhanbad ka dewghar, dumak, jamtar sanskaran dekh len aap samj jaiyega iski kabiliyat. es sampadak ke sath kam karnewari ladkiyan bhi surachit nahi hain. sampak ka naan omprakash ashk hai.

  2. ramesh kumar sharma

    September 19, 2011 at 3:28 pm

    shame. shame. shame

  3. vijay madhesia, ballia

    September 19, 2011 at 6:38 pm

    ab to journlist assositions ko gambhirta se sochna hi hoga. Samabhav hai k ye apne news chanel me asamay pament v bikau paripati se paise ki killat jhel rahe ho. kab tak chalega Reportero ko Sosad.
    khair ghatana wakai media jagat k liye Sarmnak hai kintu iske liye jimmewar kaun?

  4. ek patrkaar

    September 20, 2011 at 8:16 am

    ha ha ha ha ha ha ha ha

  5. rahul

    September 20, 2011 at 9:11 am

    i think this story is totally lie..think that media person having scorpio,camera.and they pick a mobile fron accidential car.in front of all villagers that is impossible.

  6. pkl press club

    September 20, 2011 at 1:20 pm

    ;D;D;D;D;D;D;D;D;););););););):):):)

  7. DEEPAK

    September 21, 2011 at 8:08 am

    agar kisi patarkar ne aisi harkat ki hai to yeh sach me behad sharmnak aur asehniye hai.patarkar jagat ko aise patarkaron ka bycott karna chahiye.aur kisi bhi spot ya event par aane par inka virodh.

  8. Rajesh

    September 28, 2011 at 4:03 pm

    mai 1 media karmi hu is khabar ko padne k baad mai yah nhi judge kr paa raha hu ki mai kya comments karu wo koi sadkchaap aadmi hoga, media karmi nhi 1 media karmi aisi nichi harkat nhi kr sakta. us aadmi ko saza to milni hi chaahiye taki aage baki ke logo ko samjh me aa jaye ki huym me aur auro me kya antar hai aur ye antar hona hi chahiye chahe wo nichle star ka employee ho ya upper level ka isse koi fark nhi padta, isse hum media karmiyo ki izzat mitti me milti hai isliye use3 kadi se kadi saza milna chahiye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...