Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मीडिया से खफा कृपाशंकर को कोर्ट ने चरित्रहनन के सुबूत पेश करने को कहा

: कांग्रेस नेता के वकील ने मीडिया के गलत इस्तेमाल की दी हाईकोर्ट को जानकारी : ईडी ने कोर्ट को बताया कृपा के मधुकोड़ा से संबंध नहीं : मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह खिलाफ पार्टी के एक धड़े की तरफ से जारी अभियान में शनिवार को एक नया मोड आ गया. मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कृपाशंकर के वकील ने अदालत से प्रार्थना की कि गलत खबरें प्रसारित करा के उनके मुवक्किल का चरित्र हनन किया जा रहा है. अदालत ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए चार सप्ताह का समय दिया और कहा कि इस संबंध में जरूरी सुबूत अदालत में पेश किए जाएं.

: कांग्रेस नेता के वकील ने मीडिया के गलत इस्तेमाल की दी हाईकोर्ट को जानकारी : ईडी ने कोर्ट को बताया कृपा के मधुकोड़ा से संबंध नहीं : मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह खिलाफ पार्टी के एक धड़े की तरफ से जारी अभियान में शनिवार को एक नया मोड आ गया. मुंबई हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान कृपाशंकर के वकील ने अदालत से प्रार्थना की कि गलत खबरें प्रसारित करा के उनके मुवक्किल का चरित्र हनन किया जा रहा है. अदालत ने इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए चार सप्ताह का समय दिया और कहा कि इस संबंध में जरूरी सुबूत अदालत में पेश किए जाएं.

इस बीच कृपाशंकर सिंह को मीडिया के जरिए घेरने की लगातार कोशिशें चल रही हैं. अभी तक उनके विरोधी झारखंड के विवादित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से उनके संबंध के आरोप लगा रहे थे. पर शनिवार को ईडी ने अदालत को बताया कि जांच में पता चला कि सिंह का कोड़ा से कोई संबंध नहीं है. पर मीडिया ने इस चीज को दबाने की कोशिश की. कृपा के विरोधी कई न्यूज चैनलों पर झूठी व प्लांटेड खबरें प्रसारित करा रहे हैं.  पिछले हफ्ते देश के प्रमुख चैनलों पर खबर चलती रही कि कृपाशंकर सिंह के घर आईटी का छापा पड़ा है. जबकि कहीं कोई छापा नहीं पड़ा था. बाद में न्यूज चैनलों ने इस खबर का खंडन भी दिखाने की जरूरत नहीं समझी. कुछ पोर्टलों पर यह खबर आई कि किसी एक हिंदी न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने कृपाशंकर विरोधी लाबी से मिलकर यह खबर चलवा दी. बाद में देश के कई नामी चैनल भी इस लपेटे में आ गए और बैगर चेक किए खबर चला दी. कृपाशंकर सिंह के बेटे के किसी व्यावसायिक लेनदेन को इस तरह पेश किया गया कि उन्होंने किसी साजिश के तहत व्यापारिक कंपनी से धन लिया है. शनिवार को अदालत में सुनवाई के दौरान भी आरोप लगाने वालों के वकील के साथ आए एक व्यक्ति ने कृपाशंकर सिंह के वकील के साथ मौजूद एक व्यक्ति को धमकाते हुए कहा कि एक समाचार एजेंसी की मार्फत ऐसी खबरें लगवाई जा रही हैं कि तुम लोग परेशान हो जाओगे.

उल्लेखनीय है कि मुंबई में राजनीतिक उठा-पठक और एक दूसरे को नीचा दिखाने का खेल बहुत ही घिनौनी शक्ल अख्तियार कर चुका है. उत्तर भारतीयों की बढ़ती राजनीतिक ताकत से परेशान एक मुकामी नेता ने कृपाशंकर सिंह को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए कुछ ब्लैकमेलरों का इस्तेमाल कर के जनहित याचिका दायर करवा दी है. इस याचिकाकर्ता के वकील के रूप में देश के सबसे बड़े वकीलों में से एक महेश जेठमलानी अक्सर खड़े होते हैं. हालांकि याचिककर्ता दावा करता है कि उससे महेश जेठमलानी कोई पैसा नहीं लेते. एक जगह यह खबर भी प्रसारित की गई कि जिस दिन कृपाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स के छापे की गलत खबर चैनलों पर दिखाई गई, उसके पहले वाली रात अंधेरी इलाके में एक नेता की मौजूदगी में कृपाशंकर सिंह को नुकसान पहुंचाने के एजेंडे पर काम हुआ और वहां जमकर शराब-कबाब की पार्टी हुई. इसी के अगले दिन झूठी खबरें चलवाई गईं. इस मामले में एक चैनल के रिपोर्टर के खिलाफ कारवाई भी हुई है.

मुंबई से विजय सिंह कौशिक की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Aman

    April 16, 2011 at 2:49 pm

    मतलब आप कृपा के चमचे बन गए…. आपको भी शुभकामनाएं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...