साधना न्यूज से तीन वरिष्ठ लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. एचआर हेड मीना शर्मा, क्रिएटिव हेड साक्षी और आईटी हेड अमर ने अपना इस्तीफा संस्थान को सौंप दिया है. इन्होंने इस्तीफा देने के कारणों का तो खुलासा नहीं किया लेकिन बताया जा रहा है कि ये लोग आफिस की अंदरूनी राजनीति से परेशान थे.
एचआर हेड मीना शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साधना से ही की थी. उन्होंने फिलहाल कहीं ज्वाइन नहीं किया है. मीना ने कहा कि इंटरनल प्रॉब्लम के अतिरिक्त मैं काफी समय से चेंज चाहती थी, इसलिए इस्तीफा दे दिया.
क्रिएटिव हेड साक्षी ने भी अपने इस्तीफे का कारण आफिस की पॉलिटिक्स को बताया. साक्षी ने अभी कहीं ज्वाइन नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी अगली पारी की तैयारी पूरी हो चुकी है. साक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साधना के साथ की थी. इसके बाद वे वॉयस आफ इंडिया चलीं गईं. ये उनकी साधना के साथ दूसरी पारी थी.
आईटी हेड अमर ने अपने इस्तीफे का कारण उन्हें लगातार किए जा रहे मेंटल हरासमेंट को बताया. उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन बताया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था. इस तरह के माहौल में काम करना मुश्किल होता देख मैंने संस्थान को बॉय बोलना बेहतर समझा. अमर सात सालों से इस क्षेत्र में हैं. वे इंडिया न्यूज और न्यूज 24 से होते हुए साधना आए थे.












dhanish
November 22, 2010 at 8:57 am
bad news.
mahesh
November 23, 2010 at 2:22 am
Androoni raajneeti yani Uday Nangal ki raajneeti. Sadhna news barbadi ki taraf chala gaya hai. sadhna news me marketing ke head Uday nangal se sub pareshan hain. wo har dept me ungli karta hai. Editor N K Singh seedhe aadmi hain isliye unki nahi chal paa rahi hai.
hitesh
November 23, 2010 at 4:15 am
साधना न्यूज को नंबर वन बनाने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। उदय नांगल नाम का वाइस प्रेसिडेंट शराब पीकर रात में फोन करके सीनियर मोस्ट लोगों को भी हड़काता है और गाली गलौज करता है। आईटी हेड अमर का साधना न्यूज छोड़ना इसी का नतीजा है। उदय नांगल वो इंसान है जो संस्थान के वरिष्ठतम कर्मचारी से लेकर इंटर्न तक के पीछे पड़ा रहता है। साधना के मालिकान को अगर संस्थान की चिंता है तो उनको उदय नागल को सबसे पहले बाहर कर देना चाहिए।
vidrohi
November 23, 2010 at 5:34 am
ye sab to hona hi tha jin logo be sadhna nam ka paid lagaya tha unko sidline kar diya gaya hai prabhat ji ke jane ke bad nk singh ji se jo ummede thi wo naaumeedi me badal chuki hai aage aur b isteefe dekhne ko milenge par nk singh ji aap jaise varisht patrkar ke hote hue aisa ho raha hai aaisi ummed aapse nai thi
vijay
November 23, 2010 at 6:27 am
एक दीमक पूरे घर को चट कर जाता है। समय पर दीमक की दवा खोज लेनी चाहिए साधना न्यूज के मालिकों को। वरना पछताएंगे। साधना न्यूज खोखला होता जा रहा है। हमेशा नंबर वन रहने वाला मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल अब नीचे से नंबर वन हो गया है। क्या इसकी वजह नहीं समझ पा रहे हैं साधना के कर्ताधर्ता। दरअसल साधना न्यूज में अब वो लोग खुद को अलग थलग पा रहे हैं जिनकी मेहनत से चैनल मुकाम पर पहुंचा। प्रभात डबराल की टीम के लोगों को साइडलाइन करने की साजिश हो रही है और इससे वे लोग बेहद परेशान हैं जो साधना न्यूज की बुनियाद रखे थे। चैनल को अपने खून से सींचे थे। अभी तो तीन हेड का इस्तीफा हुआ है, देखते रहिए कि आगे आगे होता है क्या?
Amresh rai
November 23, 2010 at 6:10 pm
यशवंत जी आपने साधना से जिन तीन वरिष्ठ लोगों के इस्तीफे की खबर दी है वो हास्यास्पद है. इन तीनो में जो सबसे वरिष्ठ है उसका करियर कुल जमा चार या साढ़े चार साल का है . मैं अमर की बात कर रहा हू और इससे पहले उसने जहाँ भी काम किया है वहां से उसे बाहर किया गया है क्योकि उसे काम नहीं आता. क्रिएटिव हेड साक्षी का पूरा करियर तीन साल का है और उसे न तो हिंदी आती है और न ही इंग्लिश हाँ क्रेअतिविटी के नाम पर वो कुछ ग्राफिक्स जरुर बना लेती है वो भी दुसरे से टाइपिंग करवाकर. इन दोनों लोगों से एडिटोरिअल विभाग को शिकायत थी.
vijay thakur
November 24, 2010 at 4:43 pm
ye to hona hi hai … channel chhodane waale wo tinon ki baat me kitani sachhayi hai ye main to nhi kahunga lekin mpcg ke stringers ,jo channel ko no.one par pahunchaye hain unko hi mahinon se vetan nahi diya ja raha hai aise me channel ko chhodana hi behatar dikh raha hai….
Santosh Dube
November 26, 2010 at 9:41 am
aisa nahi hai. hum nk sir ko achi tarah jaanta hai. wo bahut yogy mahapurush hai. udai ji bhi ache aadmi hai. nk singh sir se to yaha ke logo ko sikhna chahiye. humare to dhanya bhag hai ki wo sadhna join kiye hain.
vijay urmaliya anuppur
November 30, 2010 at 1:14 pm
mpcg me sadhna news ne jo sakh bnai use logo ka jo bharosa bna he use kaym rakhne ki jarurat he hum chahte he sadhna news jis tarh aage badha he humesa aage hi badhe jarurat he ki sab mil kar ise aage badhaye sadhna sab ki jarurat ban chuka he sayad is bat ka kisi ko aabhas nahi he