देश की सभी भाषाओं के साहित्कारों, कथाकारों के लिए समर्पित राइटर्स एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, महाराष्ट्र की राज्य इकाई ने एक सम्मेलन आयोजित किया है. इसमें ‘साहित्य व पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषयक परिचर्चा तथा सम्मान समारोह आयोजित की गई है. कार्यक्रम आज सायं छह बजे से वाईवी चव्हाण सेंटर सभागार में आयोजित की गई है.
इस कार्यक्रम में साहित्यकारों व लेखकों को साहित्य गौरव और पत्रकारों को पत्रकारिता गौरव से सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सोमदत्त शास्त्री, सुभाष नायक, प्रेम शुक्ला, नंद किशोर नौटियाल सहित कई लोगों के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यक्रम में रचनाकारों के विकास एवं कल्याण के लिए भी कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.











