फोर्ब्स मीडिया एलएलसी और नेटवर्क18 के ज्वाइंट वेंचर ने फोर्ब्स लाइफ इंडिया नाम की अपनी दूसरी पत्रिका भारत में लांच की है. इस पत्रिका की लांचिंग मुंबई में आयोजित विशेष समारोह में किया गया. इस दौरा फोर्ब्स मीडिया एलएलसी के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफर फोर्ब्स और नेटवर्क18 के संस्थापक एडिटर राघव बहल भी मौजूद रहे.
इस पत्रिका के संपादक चार्ल्स असीसी को बनया गया है. फोर्ब्स लाइफ इंडिया को चार सेक्शन में बांटा गया है. जिसमें थिंक, लाइव, वर्क एवं प्ले हैं. इस पत्रिका का लक्ष्य उच्च वर्ग आय वाले पाठक हैं. लांचिंग अंक में जीवन शैली, आहार-व्यवहार, दवा तथा व्यायाम पर कवर स्टोरी है. गौरतलब है कि नेटवर्क 18 और फोर्ब्स ने ज्वाइंट वेंचर के रूप में इससे पहले फोर्ब्स इंडिया पत्रिका भी भारत में लांच कर चुके हैं.











