दैनिक भास्कर, भोपाल के मुकेश भूषण नई पारी की शुरुआत नोएडा में दैनिक जागरण के नेशनल एडिशन के साथ करने जा रहे हैं. वे बतौर न्यूज एडिटर ज्वाइन करेंगे. जागरण के नेशनल एडिशन में एनई का पद विश्वेश्वर कुमार के हिंदुस्तान, कानपुर का आरई बनने के बाद खाली हो गया था.
प्रभात खबर, जमशेदपुर से संतोष सिंह ने इस्तीफा देकर राष्ट्रीय सहारा, पटना ज्वाइन किया है. वे डीएनई बनाए गए हैं. संतोष प्रभात खबर से पहले अमर उजाला, आगरा में कार्यरत थे.
यशवंत कुमार ने जी न्यूज (यूपी-उतराखंड) को गुडबाय बोल दिया है. वे ईटीवी, इंडिया न्यूज में काम कर चुके हैं. उनकी नई पारी के बारे में पता नहीं चल पाया है.
एमएच1 न्यूज से सूचना है कि क्राइम रिपोर्टर रवि जलोत्रा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज के दिल्ली ब्यूरो में बतौर क्राइम रिपोर्टर की है.











