: संजय दीक्षित ने शादी की : अमर उजाला को मुजफ्फरनगर जिले में हिन्दुस्तान ने झटका दिया है. अमर उजाला के रिपोर्टर अरविंद भारद्वाज ने हिन्दुस्तान में बतौर स्टाफ रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. अरविंद मुजफ्फरनगर में ही कार्य करेंगे. अरविंद मुजफ्फरनगर में काफी दिनों से पत्रकारिता कर रहे हैं.
ए2जेड न्यूज चैनल के लिए होम, डिफेंस व पीएमओ देख रहे संजय दीक्षित मंगलवार को लखनऊ में सरिता के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. कानपुर के रहने वाले संजय रिपोर्टिंग के दौरान फील्ड में पंडित जी के नाम से पहचाने जाते हैं. 40 साल तक विवाह न करने की जिद ठाने पंडितजी को आखिरकार परिवार वालों के आगे झुकना पड़ा. संजय दीक्षित को शादी की बधाई और आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं.












ambujesh
December 10, 2010 at 1:32 pm
pandit jee badhai ho. naye jeevan ki shuruat ke liye
SMK
December 10, 2010 at 6:14 pm
यशवंत जी नमस्कार, सबसे पहले तो भाई संजय दीक्षित को सफल और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं…दूसरी बात यह कहना चाहूंगा कि अरविंद भारद्वाज के बारे में दी गई जानकारी को थोडा-सा अपडेट करें। अरविंद हिंदुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर नहीं, बल्कि स्ट्रिंगर के ही पद पर गए हैं, जो वह अमर उजाला में थे। वैसे यह पुख्ता जानकारी है, लेकिन इसका उदाहरण भी दे रहा हूं…हिंदुस्तान में स्टाफ रिपोर्टरों के लिए कार्यालय संवाददाता शब्द का इस्तेमाल होता है, जबकि अरविंद की खबरें कार्यालय प्रतिनिधि से लगाई जा रही हैं। तीसरी बात, जिसने भी आपको सूचना दी है कि अरविंद के जाने से अमर उजाला को झटका लगा है तो बता दूं कि पूर्व में मकान कब्जाने व अन्य गंभीर आरोपों के चलते श्री भारद्वाज का न सिर्फ तबादला किया जा चुका है, बल्कि एक बार बाहर का रास्ता भी दिखाया जा चुका है। उस समय मेरठ के संपादक शशिशेखर ही हुआ करते थे, जिन्होंने अरविंद को वापस मुजफ्फरनगर इसी शर्त पर भेजा कि वह क्राइम बीट नहीं देखेंगे। फिलहाल भी हालात प्रतिकूल ही थे।