Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मृगांक, दिनेश, जसप्रीत और आशीष न्‍यूज एक्‍सप्रेस से जुड़े

सहारा समय से मृगांक शेखर ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे शिफ्ट इंचार्ज थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी न्‍यूज एक्‍सप्रेस के साथ शुरू की है. सीनियर पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया है. वे सहारा से पिछले आठ वर्षों से जुड़े थे. मृगांक ने अपने करियर की शुरुआत पायनियर, वाराणसी के साथ की थी. पायनियर छोड़ने के बाद वे टाइम्‍स ऑफ इंडिया से जुड़े. सन 2000 में वे दिल्‍ली में रजत शर्मा के साथ आईएनएस की टीम में शामिल हो गए. तीन साल तक यहां रहने के पश्‍चात 2003 में मृगांक ने सहारा समय ज्‍वाइन कर लिया. तब वे वे यहीं पर थे. इस दौरान इन्‍होंने कई कार्यक्रमों को प्रोड्यूस किया. शिफ्ट इंचार्ज एवं आउटपुट इंचार्ज भी रहे. मृगांक ब्‍लागर भी हैं और इंडिया एटवंस का संचालन करते हैं.

दिनेश कांडपाल ने जनसंदेश न्‍यूज चैनल से इस्‍तीफा दे दिया है. वे जनसंदेश में एंकर कम प्रोड्यूसर थे. उन्‍होंने अपने नई पारी की शुरुआत न्‍यूज एक्‍सप्रेस से की है. उन्‍हें सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आल इंडिया रेडियो से की थी. वे ईटीवी, एस1, इंडिया न्‍यूज, वॉयस आफ इंडिया को भी विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद से जनसंदेश से जुड़ गए थे.

जनसंदेश, नोएडा से जसप्रीत ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे सीनियर कैमरामैन थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी न्‍यूज एक्‍सप्रेस के साथ शुरू की है. उन्‍हें एसोसिएट सीनियर कैमरामैन बनाया गया है. जसप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत सीएनबीसी के साथ की थी. इसके बाद से निम्‍बस को मुंबई से जुड़े. एनडीटीवी में भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद इन्‍होंने जनसंदेश ज्‍वाइन कर लिया था. जसप्रीत पिछले अठारह वर्षों से इस फील्‍ड में हैं.

सीनियर कैमरामैन आशीष मिश्रा ने न्‍यूज एक्‍सप्रेस से अपनी नई पारी शुरू की है. वे इन दिनों आजतक और टाइम्‍स नाउ के लिए फ्रीलांसिंग कर रहे थे. उन्‍हें एसोसिएट सीनियर कैमरामैन बनाया गया है. आशीष ने अपने करियर की शुरुआत सत्रह वर्ष पहले सिने इंडिया के साथ की थी. इसके बाद वे जी टीवी चले गए. वहां से हालैंड के चैनल महर्षि में एक साल तक काम किया. इसके बाद वे एनडीटीवी से जुड़ गए थे. एनडीटीवी छोड़ने के बाद वे वॉयस ऑफ इंडिया से जुड़े वहां से छोड़ने के बाद फ्रीलांसिंग कर रहे थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Ranjeet gupta

    January 19, 2011 at 9:09 am

    Shri Mrigank Ji k saath Ganesh Ji hain, Or Jinke Sir pe Ganesh ji ka haath ho woh jab bhi jahan bhi jaaeyenge acche jagah jaaeyeng. Yeh Sahara ka durbhagya tha ki Mrigank Ki Kabilyat ko Pehchan na sake. Sahara ne apni team se 1 kohinoor ko khoya hain.
    Ranjeet Gupta

  2. Krishnadarshan

    February 19, 2011 at 4:34 pm

    Congratulation Sir,

    i want to work with News Express for Mumbai Correspondent

    [email protected], 9820297648

    Krishnadarshan, Mumbai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...