खबर है कि दैनिक जागरण, मेरठ के दो और अमर उजाला, मेरठ के एक पत्रकार का तबादला दूसरे संस्करणों में कर दिया गया है. दैनिक जागरण से राहुल पांडेय और अरुणेश पठानिया का तबादला किया गया है. ये दोनों लोग रिपोर्टिंग में थे और पूर्व संपादक विजय त्रिपाठी के कार्यकाल में भर्ती किए गए थे. राहुल पांडेय को दैनिक जागरण, मुरादाबाद भेजा गया है जबकि अरुणेश पठानिया को दैनिक जागरण, देहरादून.
राहुल और अरुणेश दोनों लोगों को मेरठ एडिशन से रिलीव कर दिया गया है. प्रबंधन ने इनका तबादला इनके अनुरोध पर किया है. बताया जा रहा है कि विजय त्रिपाठी के इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन करने के बाद से उनके द्वारा अप्वाइंट किए गए रिपोर्टर द्वय राहुल पांडेय और अरुणेश पठानिया सहज नहीं महसूस कर रहे थे. स्थानीय पत्रकारों का एक काकस जो प्रबंधन को प्रिय है, लगातार इन दोनों को परेशान कर रहा था. इस कारण ये लोग असहज महसूस कर रहे थे और किन्हीं और यूनिटों में जाने के लिए परेशान थे ताकि दैनिक जागरण, मेरठ के घटिया किस्म के माहौल से मुक्ति मिल सके.
उधर, अमर उजाला, मेरठ के चीफ रिपोर्टर शादाब रिजवी का तबादला मुरादाबाद कर दिया गया है. इन्हें भी रिलीविंग लेटर दे दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि शादाब रिजवी की संपादक शंभूनाथ शुक्ला से नहीं बन रही थी. शादाब रिजवी पर हाजी याकूब की करीबी को लेकर कई आरोप लगे. इन्हीं कई कारणों से इनका तबादला मेरठ के बाहर किया गया है.












sanjiv jain
October 13, 2011 at 1:00 pm
dono ko badhai, akhir dinkar dalal aur manoj teli ke chakkar se azad to hue