
: ‘विजन 2020’ का लोकार्पण : देहरादून से ‘विजन 2020’ नामक राष्ट्रीय पत्रिका का लोकार्पण किया गया. समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, देहरादून के मेयर विनोद चमोली, मंत्री प्रकाश पंत, भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह, सहारा समय यूपी/उत्तराखंड के हेड राजेश कौशिक, कांग्रेस नेता सुबोध उनियाल व पूर्व मंत्री उमेश अग्रवाल जैसे नामचीन लोगों का जमावड़ा हुआ.
‘विज़न 2020’ की लांचिंग के मौके पर सत्तापक्ष, विपक्ष और पत्रकारों के इस जमावड़े में समकालीन पत्रकारिता और राजनीति पर तकरीबन सभी अतिथियों ने चर्चा की. चर्चा की शुरुआत भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह ने की. उन्होंने कहा कि बदलते दौर के साथ पत्र-पत्रिका और पत्रकारिता की भूमिका भी बदली है. पहले पत्राकारिता मिशन थी, लेकिन आज ये कमाई, उगाही और ब्लैकमेलिंग का जरिया है. अखबारों को, मीडिया हाउसों को जिन लोगों ने शुरू किया था, वे तब सरोकार व मिशन से जुड़े हुए थे. आज उनकी तीसरी-चौथी पीढ़ी के लोग अमेरिका-इंग्लैंड से बिजनेस डेवलपमेंट की डिग्रियां लेकर आ रहे हैं और किसी भी तरीके से टर्नओवर बढ़ाने में जुटे हुए हैं. इसी कारण बिजनेस इन्नोवेशन के नाम पर पेड न्यूज को बढ़ावा मिला है. इन नए मालिकों ने पत्रकारिता को कारपोरेट पत्रकारिता में तब्दील कर दिया है जिसमें आम आदमी के लिए स्थान न्यूनतम होता जा रहा है और उनकी सांठगांठ भ्रष्ट नेताओं और अफसरों से हो रही है.
यशवंत ने हिंदुस्तान टाइम्स में पहले पन्ने पर प्रकाशित राहुल गांधी की तीन कालम की खबर का उल्लेख करते हुए कहा कि किस तरह अखबारों के पहले पन्ने पर बेसिर-पैर व लाइजनिंग की खबरों ने कब्जा कर लिया है. अगर वीवीआईपी राहुल गांधी सेकेंड क्लास से ट्रेन में यात्रा करते हैं तो अखबार उनकी भूरि भूरि तारीफ करते हुए बिछ जाता है लेकिन इस अखबार को यह नहीं पता है कि यूपी के प्रत्येक जिले में पुलिस व प्रशासन के लोग किस तरह आम लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं और लगभग जंगलराज के हालात बन चुके हैं. यशवंत ने कहा कि पहले राजनीति का पतन हुआ, राजनीति ने बाजार का रास्ता अपनाया और अपना कारपोरेटीकरण किया, अब उसी राह पर मीडिया है. नए जमाने के कारपोरेट नेताओं और कारपोरेट संपादकों-मालिकों ने आपस में हाथ मिला लिया है और इनका हित किसी प्रकार सत्ता में बने रहना और लाभ कमाना रह गया है, उस जनता के लिए काम करना नहीं जिनके नाम पर राजनीति और मीडिया जैसी संस्थाओं को स्थापित किया गया. यही वजह है कि अब पत्रकारिता के कई बड़े नाम दलाली करते हुए दिखते हैं. सरकारों को बनवाने और गिराने के खेल में लगकर किन्हीं बड़े उद्योगपति व उसके घराने के हित को साध रहे हैं. यशवंत ने पत्रकारों से अपील की कि उनके हाथ चाहें जितने बंधे हों, वे हर रोज सोने से पहले जरूर सोचें कि उन्होंने आज जो कुछ किया, क्या उसमें दस फीसदी भी उस जनता के लिए लिखा-किया-जिया जिसके भले के नाम पर मीडिया हाउस चल रहे हैं.
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्य अतिथि बीसी खंडूड़ी ने भी माना कि इन दिनों पत्रकारिता काफी कठिन हो गयी है. एक तरफ तो पत्रकारों पर मीडिया के मालिकों का दबाव होता है तो दूसरी तरफ शासन और प्रशासन का दबाव. इन सबके बीच पत्रकारों को अपना काम करना होता है. ‘विजन 2020’ के लोकार्पण के मौके पर खंडूडी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि मुझे याद है जब आपातकाल के बाद आडवाणी जी सूचना प्रसारण मंत्री बने थे और अपनी पहली पीसी की थी जिसमें उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि आपको आपतकाल के दौरान उस समय की सरकार ने झुकने को कहा था लेकिन आप तो रेंगने लगे थे, जो पत्रकारिता के सिद्धांतों के खिलाफ है. खंडूड़ी ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को सलाह दी कि पत्रकारिता स्वाभिमान के साथ किया जाना चाहिए, न कि सिर झुका कर. पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रिका के संपादक एस.एस. तोमर से कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि देहरादून से निकलने वाली इस पत्रिका में उत्तराखंड के मसलों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा ताकि इस पहाड़ी प्रदेश के विकास का गति मिले.
नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि पत्रकारिता, समाज तक बात पहुंचाने की विधा है लेकिन इस विधा में अब पैसा और लोभ घुस आया है. फिर भी आज कुछ ऐसे पत्रकार हैं जो अपनी लेखनी से सरकार तक को सोचने पर विवश कर देते हैं. उन्होंने ‘विज़न 2020’ पत्रिका को शुभकामाएं दीं और उम्मीद की कि यह पत्रिका राष्ट्रीय फलक पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराएगी. पर इस मौके पर उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने भी पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर की. देहरादून महानगर के मेयर ने कहा कि पत्र-पत्रिका की दुनिया में विजन 2020 का आगमन सराहनीय है क्योंकि पत्रकारिता के इस दौर में पत्रिका निकालना साहस का काम है इसके लिए उन्होंने सम्पादक श्री तोमर को बधाई दी. उन्होंने पत्रिका के सफलता की कामना की. कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने ‘विज़न 2020’को बधाई व शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में राज्य के लगभग सभी टीवी चैनलों और समाचार पत्रों के प्रतिनिधि मौजूद थे. कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.
आयोजन में कई हलके-फुलके मौके भी आए. हरक सिंह रावत ने ‘विजन 2020’ नाम के बहाने प्रदेश की भाजपा सरकार की चुटकी ली. उन्होंने कहा कि ट्वेंटी ट्वेंटी देखकर याद आया कि प्रदेश में सरकार के लोग मिशन 20 चला रहे थे लेकिन उनके कदम 10 में ही लड़खड़ा गए. इसके जवाब में खंडूरी ने अपने भाषण में कहा कि उन्हें डर है कि दूसरे लोग अगर प्रभावी हुए तो मिशन 20 की जगह कहीं उनका कार्यकाल फोर ट्वंटी का ना हो जाए. कार्यक्रम के बाद होटल में ही ड्रिंक व डिनर की व्यवस्था थी. इस आयोजन जिसमें उत्तराखंड प्रदेश के कई लोग शामिल हुए, की खबर को स्थानीय प्रमुख अखबारों ने न जाने किसके इशारे पर प्रकाशित नहीं किया. इसको लेकर अगले दिन काफी चर्चा रही.
लांचिंग समारोह की कुछ तस्वीरें इस प्रकार हैं-

















ashish tiwari
November 2, 2010 at 6:01 pm
Tomar sahab ki yeh pahal zaroor rang laaegi……………..
dr ms parihar
November 3, 2010 at 12:07 am
आदरणीय संपादक महोदय श्री तोमर जी
पत्रिकर प्रकाशन के लिए हार्दिक बधाई। भडासमीडिया के संपादक भाई यशवंत सिंह के विचार पढकर लगा कि मिशनरी पत्रकारिता आज भी उन जैसे संघर्षशील लोगों की वजह से जिंदा है। आप स्वस्थ पत्रकारिता की मशाल जलाये रखें।
narayan pargain
November 3, 2010 at 5:04 am
hi aap ko bhadi tomar ji visvas hai ki aap patkrita ka usoloo par chatay hua ak niyi misal kayam karygaa yaswat ji kay vichar sun kar accha lagaa ki ajj bhi patkitaa inmdri kay sath jindaa hai
SHYAM TYAGI
November 3, 2010 at 5:09 pm
patrkarita jagat me ek aor nayi suruvat ya yu khe ki patrkarita ek baar fir bikne ko taiyar is baar dehradoon se…………..;)
Dheeraj
November 3, 2010 at 7:29 pm
Maanniya Tomar ji,
Jaankar bahut aacha laga ki aapne patrakarita jagat mai ek nai shuruaat ki.Magazine ke baare mai jaankar or padkar bhi bahut aacha laga.Ismai bahut se naye pahluo ko bhi nikala gaya hai,kuch hatkar lagi ye magazine.Aam magazines ki tarah nahi hai.Ismai jin baaton ka jikr hai vo normally or magazines mai nahi hota.
Uttarakhand se ye pahli magazine hogi jo itne bade level par nikli hai or national roop dharan kiya hai.
Uttarakhand mai or jitni bhi magazines hai unmai or Vision2020 mai zameen aasmaan ka fark hai.Magazine ki quality or standerd bhi bahut umda hai.
Aasha or duaa karta hun ki jis maksad se aapne ye magazine shuru ki hai usmai avashya hi safal hoge.
Jis tarah se magazine ka aagaz hua vo apne aapmai garv ki baat hai.
Ise kahte hai chaa jaana.
Chaa gaye guru!!!
छोड़ो जी...
November 4, 2010 at 4:12 pm
समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, देहरादून के मेयर विनोद चमोली, मंत्री प्रकाश पंत, [b]भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह,[/b] सहारा समय यूपी/उत्तराखंड के हेड राजेश कौशिक, कांग्रेस नेता सुबोध उनियाल व पूर्व मंत्री उमेश अग्रवाल [b]जैसे नामचीन लोगों का जमावड़ा [/b]हुआ
छोड़ो जी...
November 4, 2010 at 4:12 pm
बधाई यशवंत जी… अब तो नामचीन हो गए…
Jitender Chauhan
November 9, 2010 at 7:59 am
Tomar Ji Ram-Ram,
Chha gaye ho bhai media me. Bhagwan kare aapki magazine media market me dhoom macha de. Aur hum har saal issi tarah iski varshganth manate rahe. Once again many-2 congratulations and A very Happy Diwali and Prosperous New Year to Set Well Media from All India Institute of Aeronautics Dehradun.