मौर्य टीवी, लखनऊ से खबर है कि वरिष्ठ मीडियाकर्मी पंकज ओहरी ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वे यहां पर ब्यूरो कोआर्डिनेटर थे. पंकज की गिनती लखनऊ के तेजतर्रार मीडियाकर्मी के रूप में की जाती है. पंकज ने उत्तर उजाला ज्वाइन कर लिया है. उन्हें यूपी हेड बनाया गया है. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में दैनिक जागरण, लखनऊ से फोटो जर्नलिस्ट के रूप में की थी. उसके बाद वे पीटीआई के साथ जुड़े. फिर स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा को अपनी सेवाएं दीं. सहारा समय के साथ भी जुड़े रहे, इसके बाद वे नोएडा में सीएनईबी के साथ जुड़ गए थे.
बताया जा रहा है कि मौर्य की जिम्मेदारी फिलहाल पटना से भेजे गए राजीव रंजन देख रहे हैं. मौर्य से यूपी की दो बुलेटिन इस समय चल रहा है. हालांकि चैनल ने यूपी में रन करना शुरू कर दिया है, परन्तु इसकी आधिकारिक लांचिंग नहीं हुई है, जिसके चलते यूपी के हेड बनाए गए राकेश योगी ने अभी लखनऊ बैठना शुरू नहीं किया है. मौर्य की लांचिंग यूपी में जल्द होने वाली थी, परन्तु प्रकाश झा की फिल्म आरक्षण के साथ हुए विवाद के बाद यह थोड़ा लम्बा टल गया है. हालांकि चैनल के डाइरेक्टर मनीष झा यूपी में अपनी टीम तैयार कर रहे हैं. संभावना है कि चैनल की लांचिंग के बाद राकेश योगी अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे.











