अखबारों के नकली पहचान पत्र एवं मीडिया के नाम पर दबंगई करने करने वाले फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने की तैयारी महासमुंद पुलिस कर रही है. महासमुंद में पिछले दिनों हुए घटनाओं को लेकर पत्रकार और पुलिस दोनों परेशान थे. प्रेस क्लब ने वाहनों पर प्रेस का लेबल लगाकर चलने वालों फर्जी पत्रकारों की शिकायत की थी.
पत्रकार संघ के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंकित गर्ग ने इसे हल करने का आश्वासन दिया था. पत्रकारों के सुझाव पर एसपी ने यातायात विभाग को निर्देशिक कर के लोगो तैयार करवाया है. यातायात विभाग द्वारा यह लोगों अब अधिकृत पत्रकारों को वितरित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस वाहन में यह लोगो लगेगा, उसका उपयोग पत्रकार ही करेंगे. लोगो पर इसे जारी करने वाले अधिकारी का हस्ताक्षण तथा वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखा रहेगा. लोगों का आबंटन जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी पत्रकारों की अधिकृत सूची के आधार पर किया जा रहा है. इस लोगों के जारी होने के बाद से ही फर्जी पत्रकार और अपने वाहनों पर प्रेस लिखवाकर घूमने वाले लोग परेशान हैं.
महासमुंद से नीरज गजेंद्र की रिपोर्ट.












aashu bansal
February 16, 2011 at 9:21 am
achchi pahal hai. sabhi jagah aisa hi hona chahiye.
govind goyal,sriganganagar
February 16, 2011 at 10:14 am
idea badhiya hai
Shailendra Singh
February 16, 2011 at 11:49 am
Is Pahal ke Liye Traffic Police Aur S.P. Mahasamund Garg Ji badhai Ke Paatr hai ,,,,,,, Mai To Yah Kahata Hu Ki Yah Prakriya Poore Desh Mai Laagoo Honi Chahiye,,,,,,,,,,,,,,,
Aashish Jain,Narsinmghpur , MP
February 22, 2011 at 7:07 am
kaash aisa sare desh me ho jaye to kaiyon ke press ke logo me chal rahe kale karname band ho jayenge……….aur prshashan ki pareshaniyan bhi kam ho jayengi…
shivthakur
February 24, 2011 at 5:28 pm
accha hai
shiv thakur
February 24, 2011 at 5:29 pm
;lkasf;ldj;oapjejdsgfsk;ljlaifoiweoqpierqarfal;ksjfl;aksssssssssssssssssss
shiv thakur
February 24, 2011 at 5:30 pm
aachi baat hai…………..police ki tarkib kahi to kam aai