Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

युवा सांसद कलिकेश से अनुरंजन की बातचीत

: …तो युवा शक्ति बोझ बन जाएगी : आज जो एक-दो एकड़ वाला किसान है उसकी अगली पीढ़ी बंटवारे के बाद भूमिहीन मजदूर में तब्दील हो जाती है…हमें ऐसे लोगों को उद्दोग-धंधे और अन्य रोजगार से जोड़ना होगा। ये बातें कहीं बीजेडी के युवा सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन के साथ खास बातचीत में कलिकेश ने राजनीति, युवा, विकास और निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बातचीत की।

: …तो युवा शक्ति बोझ बन जाएगी : आज जो एक-दो एकड़ वाला किसान है उसकी अगली पीढ़ी बंटवारे के बाद भूमिहीन मजदूर में तब्दील हो जाती है…हमें ऐसे लोगों को उद्दोग-धंधे और अन्य रोजगार से जोड़ना होगा। ये बातें कहीं बीजेडी के युवा सांसद कलिकेश नारायण सिंह देव ने सीएनईबी के शो यंग टॉक में। शो के होस्ट और संपादक अनुरंजन के साथ खास बातचीत में कलिकेश ने राजनीति, युवा, विकास और निजी जिंदगी के बारे में भी बेबाकी से बातचीत की।

उड़ीसा के बोलंगीर से सांसद कलिकेश ने कहा कि नेता मतलब करप्ट की सोच को बदलने के लिए भी युवाओं को राजनीति में आना चाहिए।  उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति का योगदान सबसे ज्यादा है और भविष्य उनका है तो जाहिर तौर पर राजनीति में भी उनको हिस्सा लेना चाहिए। कलिकेश कहते हैं कि देश की युवाशक्ति सबसे बड़ी संपत्ति है लेकिन उनका सही इस्तेमाल जरूरी है अगर हम ऐसा नहीं पर पाए तो यह देश पर बोझ हो जाएगा।

वह केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहते हुए कहते हैं कि उड़ीसा के पिछड़े इलाकों के लिए केंद्र सरकार से कुछ खास नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से 30 सांसदों की टीम के साथ मुलाकात कर विशेष पैकेज की मांग की लेकिन नहीं मानी गई। कलिकेश ने कहा कि सरकार स्कूल, सड़क और हॉस्पीटल आदि की संख्या पर बल देती है जबकि उसकी गुणवत्ता पर बल देना चाहिए, आज गुणवत्ता हमारे देश के लिए बड़ी चुनौती है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वह कहते हैं कि घोटालों की राशि 50-60 करोड़ से लेकर अब दो लाख करोड़ तक पहुंचने लगी जो बड़ा दुखद है लेकिन राहत की बात है कि कोर्ट की वजह से आज पूर्व मंत्री, नौकरशाह और बिजनेस की दुनिया के बड़े नाम जेल में हैं।

राजनीतिक जीवन में विवाद से परे कलिकेश की निजी जिंदगी में कुछ विवादों से भी नाता रहा है और उसके केंद्र में रही हैं अभिनेत्री राइमा सेन। कलिकेश कहते हैं कि वो कभी मेरे दोस्त रहीं थी लकिन आज मैं खुशी से अपनी पारिवारिक जिंदगी बिता रहा हूं।

फेसबुक के जरिए भी अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने वाले कलिकेश कहते हैं कि सरकार के काम करने का तरीका पुराना है और कई बार इसे लेकर निराशा भी होती है लेकिन यही हमारे लिए चुनौती भी है। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण 27 मई शुक्रवार को रात 9:30 बजे होगा जबकि इसका दोबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Piyush Tiwari

    May 31, 2011 at 7:07 pm

    Arudanjan jha wakai media ke sahansah hai unka pr lajwab hai lekin aaj ke
    naye dour ke employee ka aadat hai serious hoke kam lene wale sr ke khilaf kamchor ekthe hoke bimer failate hai channel owner ko is bare me dhyan nahi dena chahiye

  2. Kunwar Nikhilesh Pratap Singh

    June 7, 2011 at 4:33 am

    Sir……….

    Namste.

    god luck…………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...