: आपराधिक पृष्ठभूमि वालों के साथ दिखे महाराष्ट्र के गृहमंत्री : महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल एक ईद-मिलाप कार्यक्रम के दौरान आपराधिक पृष्टिभूमि के लोगों के साथ नज़र आए. ये कार्यक्रम 11 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन के नए घर में आयोजित किया गया था.
इन आपराधिक लोगों में सलीम पटेल उर्फ सलीम गोआगुटका, मोबिन कुरैशी कुख्यात नाम हैं. सलीम पटेल, दाऊद की छोटी बहन हसीना पारकर का ड्राइवर है. उसके दाऊद परिवार से नज़दीकी संबंध हैं. उसके ऊपर हैदराबाद बम-विस्फोट, अवलानी बिल्डर्स से एक करोड़ की फिरौती मांगने और फर्जी पासपोर्ट के मामले में केस दर्ज है. फिलहाल सलीम जेल से जमानत पर रिहा है.
मोबिन कुरैशी भाजपा विधायक प्रेम कुमार शर्मा की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. धमकाने और एक होटल कब्जाने के मामले में भी मोबिन नामजद अभियुक्त है. इसी दौरान गृहमंत्री द्वारा मोबिन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की सदस्यता भी नवाजी़ गई. यूएनआई टीवी की इस एक्सक्लूसिव ख़बर पर उसके नियमित ग्राहकों के अलावा आईबीएन–लोकमत ने दो घण्टे का विशेष लाईव कार्यक्रम चलाया. इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है. प्रेस विज्ञप्ति












bhim
September 29, 2010 at 12:30 pm
ise kehte hai journalist approch…. nice work by both channel.
मयंक सक्सेना
September 29, 2010 at 1:32 pm
चलिए चैनल नहीं तो एजेंसी ही सार्थक पत्रकारिता करने की कोशिश में है….यूएनआई लगातार आगे बढ़ रहा है….सामने वाली एजेंसी के लिए ख़तरे की घंटी है….जो योग्य होगा उसी की उत्तरजीविता होगी….
शुभकामनाएं….
रोहित
September 29, 2010 at 1:34 pm
जय हो यूएनआई टीवी की…..भई गजबै काम कर रहा है….पहले माओवादी नेता का साक्षात्कार….फिर लाइव पर लाइव…..सही है बीड़ू….
धनंजय गांधी
September 29, 2010 at 1:36 pm
I have seen the IBN bulletin about that story….if it was a UNI story….hats off to UNI people….go at zoom against these corrupt politicians….
अभिषेक
September 29, 2010 at 1:47 pm
बहुत जबरदस्त
शुभकामनाएं
kamlesh
September 29, 2010 at 5:06 pm
good work;D
suffian
September 29, 2010 at 5:49 pm
UNI is paving its way to become India’s no 1 news agency.
hats off to Mumbai’s UNI Reporter.
Shailendra Ankush
September 30, 2010 at 5:29 am
बर्बाद गुलिस्ता करने को जब एक ही उल्लू काफी है, हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्ता क्या होगा…?
ये तो एक हुई .. ऐसे अभी भी न जाने कितने होंगे…
KHABAR KI KHABAR
October 4, 2010 at 8:44 pm
are WAKI HI UNI NE UNKA KAAM KIYA PAR BHAIYO PEHLE YE TO DEKH LO KI UNI NE LIVE FOOTAGE HONE KI BAAD BHI SIRF EK PHOTO PUBLISH KAR DIYA ..WO BHI PURE 10 DINO KE BAAD HALAKI HOME MINSTER APNE SATHA SAB MEDIA KI TOLI LEKAR POHCHE THE FHIR BHI..YE SAB KUCH HO GAYA ..BAAT KO SAMZA KARO BHAIYO..GOLMAL HAI SAB GOLMAL HAI..
Ashok Rana
October 5, 2010 at 2:31 am
[b]Awesome job done…within few months..i m sure tht UNI vl b d no-1 in Mumbai also….3 cheers fr UNI….hip hip hurray….:)[/b]