Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूएनआई टीवी ने बिहार में संवाददाताओं का जाल बिछाया

: पूरे बिहार की नब्ज़ टटोल रहा है यूएनआई टीवी : देश की अग्रणी प्रसारण समाचार एजेंसी यूएनआई टीवी अब बिहार चुनावों में भी छा रही है। यूएनआई अब बिहार विधानसभा चुनावों की बेहतर कवरेज के अपने इरादों को अंजाम देने में जुटी है। देश के तमाम चैनलों को अपनी ओबी वैन्स बिहार भेजने की ज़रूरत न पड़े इसके लिए अब यूएनआई टीवी लगातार वहां के सभी महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रमों और ख़बरों का सीधा प्रसारण उपलब्ध करा रही है। देश में ये पहला मौका है जब कोई समाचार एजेंसी किसी राज्य के चुनावों की इतने व्यापक स्तर पर कवरेज कर रही है।

: पूरे बिहार की नब्ज़ टटोल रहा है यूएनआई टीवी : देश की अग्रणी प्रसारण समाचार एजेंसी यूएनआई टीवी अब बिहार चुनावों में भी छा रही है। यूएनआई अब बिहार विधानसभा चुनावों की बेहतर कवरेज के अपने इरादों को अंजाम देने में जुटी है। देश के तमाम चैनलों को अपनी ओबी वैन्स बिहार भेजने की ज़रूरत न पड़े इसके लिए अब यूएनआई टीवी लगातार वहां के सभी महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रमों और ख़बरों का सीधा प्रसारण उपलब्ध करा रही है। देश में ये पहला मौका है जब कोई समाचार एजेंसी किसी राज्य के चुनावों की इतने व्यापक स्तर पर कवरेज कर रही है।

संस्थान लगातार सभी बड़ी रैलियों की लाइव फीड तमाम चैनलों को उपलब्ध करा रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री नितीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, लालकृष्ण आडवाणी, राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज़ हुसैन जैसे शीर्ष नेताओं की जनसभाओं का सीधा प्रसारण यूएनआई उपलब्ध करा चुका है। यूएनआई हर रोज़ विधानसभा चुनाव से जुड़ी 5-6 लाइव पीड अपने सब्सक्राइबर्स को उपलब्ध करा रहा है।

यूएनआई टीवी अपने 50 संवाददाताओं और कैमरा यूनिट्स की टीम के साथ, हर ज़िले से बिहार चुनावों की सबसे व्यापक कवरेज कर रहा है। यूएनआई टीवी की पांच ओबी वैन्स राज्य के हर ज़िले में होने वाले चुनावी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण कर रही हैं। अक्टूबर के पहले दिन से ही यूएनआई टीवी राज्य के हर ज़िले से रोज़, चुनावी सभाओं, प्रचार, मुद्दों और रणनीतियों से जुड़ी 10-15 विशेष चुनावी ख़बरे अपने सब्सक्राइबरों को उपलब्ध करा रही है। बिहार चुनाव से जुड़ी सारी ख़बरों के विश्लेषण, उन पर प्रतिक्रियाओं और उनके असर की पड़ताल के लिए दिल्ली में यूएनआई के 16 संवाददाताओं की टीम यहा से ख़बरों और सीधे प्रसारण में जुटी है।

यूएनआई टीवी संवाददाता विशेष तौर पर नक्सल प्रभावित और बाढग्रस्त इलाकों में वोटर के मूड को भांपने में लगे हैं। साथ ही साथ वे बिहार विधानसभा चुनाव के महत्वपूर्ण प्रत्याशियों से जुड़ी विशेष ख़बरें भी दे रहे हैं। यही नहीं मतगणना के दिन के लिए भी यूएनआई टीवी ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। यूएनआई के सब्सक्राइबरों को विशेष तौर पर लाइव चुनावी ट्रेंड और नतीजे उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी तक सभी बड़े चैनल तमाम मार्केट रिसर्च कम्पनियों से महंगा चुनावी डेटा खरीदते थे, जबकि दूरदर्शन सरकारी स्वामित्व वाली निकनेट की सेवाएं लेता था। लेकिन अब 243 विधानसभा क्षेत्रों से ये सुविधा यूएनआई टीवी सबसे तेज़ और लाइव उपलब्ध कराएगा, वो भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। इस पूरी विशालकाय और वृहत चुनाव कवरेज से जुड़ी और जानकारी आगे उपलब्ध कराई जाएगी।  PR

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Nikku

    October 20, 2010 at 9:39 pm

    ACCHA HAI BHAI ABHI NEWS CHANNELS KI KOI JARURAT HI NAHI SAB NEWS AGENCY KAAM KAR LENGE

  2. gaurav

    October 20, 2010 at 10:01 pm

    waise to bihar chunavo me is baar vo sargarmi nahi hai aur nahi utna tapmaan badhya hai, aise me uni tv ki pehal sarahanayi hai…

  3. babita

    October 20, 2010 at 10:08 pm

    Chand hi mahino me UNI TV ne jis tarah se pradarshan kiya hai, vo kabile tarif hai. Aisa lagta hai hai khabaro ki race UNI TV na sirf ANI ko kadi takkar de raha hai balki kahi na khai ab aage nikal ta najar aa raha hai…
    all d best UNI TV..

  4. muzaffar nagar

    October 22, 2010 at 8:29 pm

    gd jni

  5. [email protected]

    October 22, 2010 at 2:21 am

    uni walon kuch to sach bolo bihar me uni ke wah reporters hai, jo kai channelon me kam kar rahe hai……. isliye jyada tarif karne ki jarurat nahi, yehi hal up me uni ka hai…….

  6. CHANDAN SINGH

    October 23, 2010 at 7:44 pm

    abe tera reporter Saharsa Madhepura mai mar gaya tha kiya jo logo nahi dikha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...