Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

यूपी पुलिस का गुंडाराज, पत्रकारों से अभद्रता

मायाराज की बेलगाम पुलिस पंचायत चुनाव में आतंक मचा रखा था. कई जगह पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई. लखीमपुर में भी पुलिस ने  प्रशासन की तरफ से पंचायत चुनाव कवरेज के लिए जारी पास को मानने से इनकार कर दिया. पत्रकारों को प्रताडि़‍त किया गया. उनकी गाडि़यों में सूजे घोंपे गए.

मायाराज की बेलगाम पुलिस पंचायत चुनाव में आतंक मचा रखा था. कई जगह पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई. लखीमपुर में भी पुलिस ने  प्रशासन की तरफ से पंचायत चुनाव कवरेज के लिए जारी पास को मानने से इनकार कर दिया. पत्रकारों को प्रताडि़‍त किया गया. उनकी गाडि़यों में सूजे घोंपे गए.

देर से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान लखीमपुर के पड़रिया तुला में मतदान केन्‍द्र पर भीड़ ज्‍यादा थी. भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर पुलिस ने बेवजह लाठियां भांजनी शुरू कर दी. जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इसे इलेट्रानिक मीडिया के पत्रकार तथा प्रेस फोटोग्राफर कवर करने लगे. पुलिस को पत्रकारों का ये रवैया नागवार गुजरा. उन्‍होंने जबरिया पत्रकारों को कवरेज करने से रोका.

इसके बाद पत्रकार मुडि़या हेम सिंह के पोलिंग बूथ पर पहुंचे. तभी पीछे से लाठी भांजने वाली पुलिस वहां भी पहुंच गई. पुलिस ने वहां भी लाठियां भांजनी शुरू कर दी. इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी किनारे खड़ी पत्रकारों की बाइक में सूजे घोंप दिए. पुलिस के इस कृत्‍य को देखकर पहुंचे और सूजे घोंपने से मना किया तो पुलिस टीम में शामिल एक एसआई पत्रकारों से अभद्रता करने लगा. वह बरेली से प्रकाशित एक अखबार के पत्रकार के साथ गाली-ग्‍लौज भी की.

पत्रकारों ने कहा कि उनके पास प्रशासन द्वारा जारी किया गया मीडिया एवं वाहन पास है तो वह बोला कि ये पास नहीं नापास है. वैसे इसी को देखकर हमारे हाथ रूक गए नहीं तो तुम लोग को भी जमकर लठिया देता. पत्रकार मौके की नजाकत देखकर वहां चले गए. शुक्रवार को पत्रकारों ने पड़रिया तुला में एक बैठक कर पुलिस के इस व्‍यवहार की निंदा की.

पड़रिया तुला से सोनू शुक्‍ला की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ajesh

    November 12, 2010 at 12:28 pm

    अरे भाई कब तक पानी पी पी कर माया सरकार को इस वेब पोर्टल पर कोसते रहोगे, अगर मायावती का कुछ बिगाड़ नहीं सकते तो चुप होकर बैठ जाओ, सिर्फ कुत्ते की तरह भूंकने वालों की तरफ ये दुनिया कभी ध्यान नहीं देती, दिखाना है तो दिखाओ बिगाड़ कर मायावती का, मचा दो हाहाकार उसके शासन तंत्र में, एक के बाद एक हाहाकार मचाओ, जगाना है तो लोगों को जगाओ, इस पोर्टल पर चिल्लाने से कुछ नहीं होगा, पत्रकार हो यार अपनी ताकत समझो, यूं बेचारगी न दिखाओ

  2. EKHLAQU KHAN

    November 15, 2010 at 10:38 am

    aaj patrakaron me samacharon ka comptition samapt hokar Dalali ka ho gaya hai. jiska parinaam hai patrakar jagah-jagah laat,ghooson,juta,chappal &galee se nawaza ja raha hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...