आउटलुक हिंदी के उत्तर प्रदेश के ब्यूरो चीफ योगेश मिश्र के बारे में खबर है कि उन्होंने आउटलुक हिंदी को टाटा बाय बाय बोल दिया है। वे भी आलोक मेहता की टीम में शामिल होंगे। संभवतः उन्हें नई दुनिया के उत्तर प्रदेश ब्यूरो का चीफ बनाया जाएगा। आउटलुक प्रबंधन ने योगेश का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। योगेश इन दिनों दिल्ली में ही हैं और जल्द ही वे औपचारिकताएं पूरी कर नई दुनिया ज्वाइन कर लेंगे और यूपी के लिए अपनी टीम गठित करना शुरू कर देंगे।
दैनिक जागरण के पवन कुमार तिवारी अब टोटल टीवी में
दैनिक जागरण, नोएडा के जनरल डेस्क पर कार्यरत पवन कुमार तिवारी के बारे में सूचना है कि उन्होंने टोटल टीवी ज्वाइन किया है। वे दैनिक जागरण से पहले दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में पहले पेज पर काम करते थे।











