Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रघुरमन दैनिक भास्कर, एमपी के स्टेट हेड बनाए गए

करीब छह साल बाद वरिष्ठ पत्रकार एन रघुरमन की मध्य प्रदेश में वापसी हो रही है। पिछले 10 साल से भास्कर पत्र समूह से जुड़े रघुरमन जो अभी डीएनए मुंबई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, को दैनिक भास्कर का मध्यप्रदेश स्टेट हेड बनाया गया है। रघुरमन ने नया दायित्व संभाल लिया है। उनका मुख्यालय इंदौर में रहेगा और स्टेट हेड के साथ ही फिलहाल उनके जिम्मे सबसे महत्वपूर्ण काम सिटी भास्कर को देशव्यापी बदलाव देने का है।

करीब छह साल बाद वरिष्ठ पत्रकार एन रघुरमन की मध्य प्रदेश में वापसी हो रही है। पिछले 10 साल से भास्कर पत्र समूह से जुड़े रघुरमन जो अभी डीएनए मुंबई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, को दैनिक भास्कर का मध्यप्रदेश स्टेट हेड बनाया गया है। रघुरमन ने नया दायित्व संभाल लिया है। उनका मुख्यालय इंदौर में रहेगा और स्टेट हेड के साथ ही फिलहाल उनके जिम्मे सबसे महत्वपूर्ण काम सिटी भास्कर को देशव्यापी बदलाव देने का है।

मध्यप्रदेश में सिटी भास्कर रघुरमन की ही पैदाइश है। अपने दैनिक कालम ”मैनेजमेंट फंडा” के माध्यम से उन्होंने देश में अपनी एक अलग पहचान भी बनायी है। रघुरमन के पहले तक भास्कर के मध्यप्रदेश स्टेट हेड का दायित्व संभाल रहे अभिलाष खांडेकर को अब दिव्य मराठी में भेजते हुए महाराष्ट्र के स्टेट एडीटर का दायित्व सौंपा गया है। वे दिव्य मराठी के सर्वेसर्वा बनाये गए वरिष्ठ पत्रकार कुमार केतकर को रिपोर्ट करेंगे। खांडेकर को अखबार के दिनबदिन के कामकाज से मुक्त रखते हुए आपरेशन हेड की भूमिका में रहने के निर्देश दिये गये हैं।

तीन साल तक भास्कर के स्टेट हेड रहे खांडेकर ने अपने कार्यकाल में संपादकीय दायित्व निभाने से ज्यादा रूचि भास्कर समहू के लिए जनसंपर्क अधिकारी के रूप में काम करने में दिखायी। उनकी बड़े अफसरों से दोस्ती तथा उनके साथ रातें रंगीन करने में खास रूचि रहती है। दो साल पहले हार्ट की इंजियोप्लास्टी के बाद उनका यह शौक कुछ कम हो गया था। वे भास्कर में कल्पेश याज्ञनिक विरोधी खेमे का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रवण गर्ग से उनकी कभी पटी नहीं और डॉ भारत अग्रवाल के हर आदेश का पालन करने में उन्होंने कभी कोताही नहीं बरती।

उनके स्टेट एडीटर रहते ही राघवेंद्रसिंह, ऋषि पांडे तथा जयश्री पिंगले जैसे प्रतिभावन पत्रकारों ने भास्कर छोड़ा। विजय मनोहर तिवारी ने भाजपा जैसी बीट छोडक़र नेशनल न्यूज रूम में जाना पसंद किया और धंधेबाज लोगों की पौ बारह रही। साल भर पहले खजुराहो में हुई इन्वेस्टर्स समिट के दौरान खांडेकर के आचरण को भास्कर प्रबंधन ने बहुत गंभीरता से लिया था। तीन महीने पहले जब उन्हें मध्यप्रदेश के साथ ही दिव्य मराठी का काम भी सौंपा गया था तभी यह तय हो गया था कि वे अब मध्यप्रदेश में ज्यादा दिन के मेहमान नहीं। हालाकि खांडेकर ने यह कहकर लोगों को खूब भरमाया कि वे तो पदोन्नत किये गये हैं, उन्हें दोहरी सुविधाएं मिली हैं और मध्य प्रदेश का दायित्व भी उनके पास ही रहेगा।

नए स्टेट हेड रघुरमन को सुधीर अग्रवाल का नजदीकी माना जाता है। वे सुधीर के साथ उस टीम में काम करते रहे हैं जो समय समय पर भास्कर में बदलाव के लिए काम करती है। मालिक किस तरह का अखबार चाहते हैं, यह रंगीन तबीतय वाले रघुरमन अच्छी तरह जानते हैं और इसी लाईन को आगे बढ़ाते हुए काम करने का इनाम उन्हें मिला है। उन्हें इंदौर में बैठाने के पीछे सुधीर अग्रवाल का एक मकसद और है। वह यह कि भास्कर के इस प्राइम एडीशन में नेशनल एडीटर कल्पेश याज्ञनिक की दखल को कम किया जा सके। रघुरमन कल्पेश के पहले इंदौर के संपादक रह चुके हैं।

यह विश्लेषण एमपी से एक पत्रकार ने भेजा है. संभव है, कुछ आग्रह-दुराग्रह इसमें झलके. सो, अगर आप को कहीं कुछ गलत दिखे तो तुरंत नीचे के कमेंट बाक्स में अपनी बात रखें और विश्लेषण को बैलेंस बनाने की कोशिश करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अभिषेक

    June 2, 2011 at 8:40 pm

    ये रघुरमण कब से पत्रकार हो गया..? ये मैनेज़र हो सकता है, जुगाड़ू हो सकता है, लेकिन पत्रकार नहीं. सुधीर अग्रवाल के लिए ‘सब कुछ’ प्रोवाइड कराना ही इसकी योग्यता है।

  2. kalu yadav

    June 6, 2011 at 9:17 am

    to call raghuraman a journalist is really a joke.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...